होठों का परफेक्ट लुक करेगा सभी को आकर्षित, जानें लिपस्टिक लगाने के टिप्स

आजकल के दौर में सेल्फी का बड़ा शौक हैं और इसके लिए लड़कियां आपको पाउच बनती हुई नजर आती हैं। ऐसे में होंठ आपके चहरे का आकर्षण बनते हैं। इसके लिए जरूरी हैं कि होंठों को परफेक्ट लुक दिया जाए और यह काम करती हैं आपकी लिपस्टिक। जी हां, लिपस्टिक की मदद से आपको आकर्षक लुक मिल सकता हैं। बस आपको जरूरत हैं लिपस्टिक लगाने का सही तरीका जानने की। आज हम आपको इसी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं कि किस तरह लिपस्टिक से आकर्षक दिखा जा सकता है।

मॉइश्चराइजर का उपयोग

सबसे पहले अगर आपको अपने होठों को खूबसुरत और परफेक्ट लूक देना है तो मॉइश्चराइजर का उपयोग करना होगा। लिप बाम का उपयोग कम से कम करना है।

लिप लाइनर लगाएं

इंस्टाग्राम में फोटो आपकी अच्छी लगे इसके लिए लिप लाइनर का उपयोग करें। इसे आप अपनी पसंद के अनुसार उपयोग कर सकती हैं। लिप लाइनर लिपस्टिक लगना आसान होता है और होठों की देखभाल भी ठीक से होती है।

लिप कार्नर पर ध्यान दें

होठों को परफेक्ट लुक देने के लिए लिप लाइनर से लिप कार्नर को ठीक करें। ऐसा आप अपने दोनों होठों पर करें। अपने चेहरे और लिप के आकार के अनुसार ही लिप कार्नर पर लिप लाइनर लगाएं।

होठों को लिप पेंसिल से सजाएं

साधारण लिपस्टिक की जगह लिप पेंसिल का उपयोग करें। जब आप होठों में लिप पेंसिल का सही इस्तेमाल करती हैं तो लिप से बाहर लिपस्टिक नहीं जाती है।

लिप ब्रश का टच दें

होठों की देखभाल और फोटों में सुंदर दिखने के लिए लिप ब्रश का टच बहुत अच्छा होता है। ब्रश के इस्तेमाल से होंठों पर लिपस्टिक ज्यादा देर तक रहता है।