इन उपायों से चहरे को मिलेगा रातोंरात निखार, जानें और आजमाए

चहरे की सुंदरता किसी भी लड़की के लिए बहुत मायने रखती हैं और इसे पाने के लिए लड़कियां हर संभव प्रयास करती हैं। चहरे का निखार उनका आकर्षण बढ़ाता हैं। कई बार उन्हें अचानक कहीं बाहर जाना पड़ता हैं तो चहरे पर निखार तो चाहिए ही। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपको रातोंरात चेहरे पर निखार नजर आने लगेगा। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

ग्रीन टी पैक

पिसी हुई ग्रीन टी में थोड़ा सा पानी मिलाकर चेहरे पर कॉटन बॉल्स की मदद से लगाएं और रात भर चेहरे पर लगा रहने दें। सुबह उठकर चेहरे को धो लें। रातोंरात चेहरे पर बेदाग निखार लाने का ये एक सीक्रेट नुस्खा है।

ऐलोवेरा जेल

ऐलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे खत्म होते हैं। रात को सोते समय चेहरे को अच्छे से धो लें और फिर ऐलोवेरा जेल चेहरे पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर चेहरा धो लें। कुछ ही दिनों के इस्तेमाल के बाद फर्क नजर आने लगेगा।

नारियल का तेल

अगर आपकी त्वचा ऑयली नहीं है तो चेहरे के रूखेपन को खत्म करने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। रात को सोते समय कॉटन बॉल्स पर तेल लेकर चेहरे पर लगा लें। सुबह आपको ग्लोइंग और सॉफ्ट त्वचा नजर आने लगेगी।