सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है प्याज, जानें कैसे

वातावरण में तापमान बढ़ चुका हैं और गर्मी बढ़ने लगी हैं। गर्मियों के मौसम में सेहत का ख्याल रखने के लिए प्याज का सेवन किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की गर्मियों में प्याज का इस्तेमाल आपकी सुन्दरता बढाने का काम भी करता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह प्याज आपकी समस्याओं को दूर कर सुन्दरता बढाने का काम करता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- इससे स्किन की गर्मी शांत होती है। यह स्किन की तापमान को भी कण्ट्रोल में रखता है।

- अक्सर कई लोगों के पैर के तलवे में जलन होती है। उस जगह पिसा हुआ प्याज रगड़ना बहुत लाभकारी साबित होता है।

- प्याज में ऐसे तत्व होते है जो आपको किसी भी तरह के संक्रमण से बचाते है। यानी की चेहरे पर किसी भी तरह का पिंपल नहीं होगा।

- कई बार मच्छर के काटने से फुंसियां,सूजन और लाली आ जाती है। उस जगह पर प्याज लगाए और निजात पाए।

- अगर आपके बाल झड़ रहे है तो आप स्कैल्प पर प्याज का रस लगाए। बालों में जरूर ग्रोथ आएगी।