B'day Special: 56 की उम्र में भी नीता अंबानी दिखती है ग्लैमरस, जानें उनकी खूबसूरत स्किन का राज़

देश के सबसे बड़े बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्‍नी
नीता अंबानी (Nita Ambani) का आज 56वां जन्मदिन है। नीता एक समाजसेविका होने के साथ-साथ एक बिजनेस वुमन भी हैं। वह लाखों महिलाओं को इंस्‍पायर भी करती हैं। नीता अंबानी के मुताबिक खुद को हमेशा यंग एंड ब्यूटीफुल दिखाने के लिए अपनी फिटनेस का ध्यान रखना बेहद जरुरी है 56 साल की उम्र में भी वह वह काफी एनर्जेटिक और एक्टिव रहती हैं। उनका यह जुनून ही है जो उन्‍हें खूबसूरत भी बनाता है।

एक्‍सरसाइज प्लान

शादी के बाद नीता अंबानी का वजन महज 47 किलो था। लेकिन तीनों बच्‍चों के जन्‍म के बाद उनका वजन 90 किलो हो गया था। वजन बढ़ने से नीता को तमाम तरह की परेशानियां होने लगी। इसके बाद उन्‍होंने वजन कम करने की ठानी, मगर ये इतना आसान नहीं। उनके वजन कम करने में छोटे बेटे अनंत ने काफी मदद की। अनंत ने अपनी मां नीता को वजन कम करने और फिट रहने के लिए प्रेरित किया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, नीता अंबानी रोजाना 40 मिनट एक्‍सरसाइज करती हैं, इसके अलावा वह योग और स्‍वीमिंग भी करती हैं। इससे वह खुद को फिट रखती हैं। इन व्‍यायामों से कोई भी व्‍यक्ति आसानी से अपना वजन कम कर सकता है। जब समय मिलता है तो नीता अंबानी डांस क्‍लास भी करती हैं।

हेल्दी डाइट

सुबह से लेकर रात तक नीता हेल्दी डाइट को पहल देती हैं। सुबह की शरुआत बादाम और अखरोट खाकर करने वाली नीता ब्रेकफास्ट में एग वाइट ऑमलेट खाना पसंद करती हैं। नीता ज्यादातर वेजीटेरियन डाइट को ही पहल देती हैं। दोपहर के वक्त उन्हें प्रोटीन युक्त डाइट लेना काफी पसंद है। उनका मानना है कि प्रोटीन युक्त हरी सब्जियां आपको लंबे समय तक यंग एंड ब्यूटीफुल दिखाने में मदद करती हैं। इसके अलावा रात के वक्त नीता ज्यादातर सूप या फिर स्प्राउट्स लेना ही पसंद करती हैं। इसके अलावा दिन भर कुछ न कुछ हेल्दी खाना उन्हें काफी पसंद है।

स्‍ट्रेस-फ्री रहने से चेहरे पर रहता है ग्‍लो

नीता के मुताबिक, वह दिनभर एक्टिव रहने के लिए सुबह एक्‍सरसाइज और योग करती हैं। इसके अलावा वह अनहेल्‍दी चीजों को अवाइड करती हैं। इससे न सिर्फ वह फिट रहती हैं बल्कि तनाव मुक्‍त भी रहती हैं। तनाव मुक्‍त रहने की वजह से ही उनके चेहरे पर हमेशा निखार बरकरार रहता है।