नीम के तेल से निखरेगा आपका सौंदर्य, मिलेगी खूबसूरती

नीम के तेल के इस्तेमाल के बारे में सभी जानते हैं कि यह दर्द दूर करते हुए कई शारीरिक परेशानियों से छुटकारा दिलाता हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि नीम के तेल से आपका सौंदर्य भी निखर सकता हैं। जी हाँ, नीम के तेल की मदद से आप अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह नीम के तेल की मदद से त्वचा का निखार बढ़ाया जाए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए

नीम के तेल में विटामिन ई और फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है, जो हमारी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाता है। नहाने के बाद नीम के तेल के 1 भाग को नारियल के तेल के 2 भागों के साथ मिलाएं और इसे पूरे शरीर पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन नर्म-मुलायम और खूबसूरत बन जाएगी।

मुंहासों से छुटकारा के लिए

नीम में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक एजेंट मुंहासे कम करने में मदद करते हैं। वहीं नीम में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा पर मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है। नीम के तेल को मुंहासों पर लगाने से मुंहासों की लालिमा और सूजन भी कम होती है।

बढ़ते उम्र के संकेत को रोकने में

नीम के तेल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकते हैं और त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकने के लिए हफ्ते में दो बार 10 मिनट तक नीम के तेल से चेहरे और गले की मालिश करें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपकी त्वचा पर जल्दी बूढ़ापे के लक्षण नहीं दिखेंगे और आप जवां नजर आएंगे।