यह होममेड पैक दूर करेगा चेहरे से भद्दे निशान, जानें और आजमाए

अक्सर देखा जाता हैं कि कई महिलाएं अपने चहरे पर बने भद्दे निशान से परेशान रहती हैं जो कि लंबे समय तक साथ देते हैं और खूबसूरती में खलल डालते हैं। हांलाकि आजकल बाजार में कई कॉस्मेटिक आइटम की मदद से महिलाएं इस समस्या का निवारण ढूंढती हैं। लेकिन प्राकृतिक उपाय ही इसे जड़ से मिटाने का काम करते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए सरसों के बीज (Mustard Seeds) से बना होममेड पैक लेकर आए हैं जो चेहरे से भद्दे निशान दूर करने में आपकी मदद करेगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

अक्सर चेहरे में नमी के कारण कई समस्या का सामना करना पड़ता है। ज्यादा नमी की वजह से भी परेशानी हो सकती है। सरसों के बीज चेहरे की नमी के स्तर को मेन्टेन रखते है। इसमें पर्याप्त तत्त्व चेहरे को कुदरती स्क्रब करने में मदद करते है। यह सारी गंदगी साफ करते है। इन बीजो को इस्तेमाल करने से पहले इन्हें अच्छी तरह से पीसना जरुरी है। सरसों के बीजों से दाग धब्बे दूर किये जा सकते है। सरसों के बीज को पीस कर चेहरे पर लगाने से डेड स्किन हट जाती है और चेहरा का निखार यूंही बढ़ जाता है।

आवश्यक सामग्री

- नारियल तेल
- सरसों का बीज

बनाने का तरीका

- सरसों के बीज को दरदरा पीस लें।
- इसमें नारियल तेल मिलाए।
- अच्छे से अपने चेहरे पर इसे लगाएं।