चमकदार त्वचा के लिए पीने के पानी में मिलाएं ये 4 चीजें, देखने को मिलेगा चमत्कार

आजकल देखा जाता हैं कि भागदौड़ भरी इस जिंदगी में व्यक्ति को अपने लिए समय ही नहीं मिल पाता हैं जिसका असर उनकी त्वचा पर भी दिखाई देता हैं। जी हां, काम के तनाव की वजह से चहरे की चमक खोने लगती हैं। ऐसे में चमकदार त्वचा की चाहत के लिए जरूरी हैं कि अपने शरीर को अंदरूनी रूप से परिपक्व बनाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें पीने के पानी में मिलाकर पीने से चमकदार त्वचा की चाहत पूरी हो सकती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

पुदीना

पुदीने का पानी पीने से पेट साफ रहता है और चेहरे की चमक बरकरार रहती है। यह पेट की गर्मी को दूर करता है जिसे आपको एक दमकती त्वचा मिलती है।

शहद

शहद बैक्टेरिया से लड़ने में कारगर होता है। सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर की चर्बी भी कम होती है। इसके अलावा इससे चेहरा के स्किन से स्पॉट भी गायब होते हैं।

दालचीनी

सबसे पहली चीज है दालचीनी। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ मोटापा घटाने में भी मददगार है। अगर सुबह के पानी को उबालते समय उसमें एक चुटकी दालचीनी को मिला लिया जाए तो यह आपकी त्वचा के लिए रामबाण है।

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी जूस को पानी में मिलाकर पीने से चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाते हैं। इसके नियमित सेवन से दाग गायब हो जाते हैं। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट होता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।