Summer Special : आम का यह फेस पैक दिलाएगा चेहरे का खोया निखार

गर्मियों के मौसम की शुरुआत होते ही सभी को आम खाने की चाहत हो उठती है। ये रसीले आम मन को संतुष्ट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन रसीले आमों की मदद से चहरे को निखार दिया जा सकता हैं जी हाँ, गर्मियों के इन दिनों में चहरे की त्वचा को चमकदार बनाने और इसकी परेशानियां दूर करने में आम मददगार साबित होता हैं। तो आइये आज हम बताते हैं आपको कि किस तरह आम से चहरे पर निखार पाया जा सकता हैं।

चेहरे को करे साफ

सूखे आम के छिलके को पीसकर पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर में गेंहू का आटा और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। इसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर क्रीम लगा लें। ऐसा करने से चेहरे की गंदगी दूर हो जाएगी और निखार आएगा।

चेहरे की झुर्रियों के लिए

चेहरे पर आई रिंकल्स/झुर्रियां के लिए आम से बना फेस पैक लगाएं। इसे तैयार करने के लिए आम का गूदा और अंडे का सफेद भाग मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पैक को चेहरे पर 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। इसके बाद सूखने पर धो लें। हफ्ते में एक बार इस पैक का इस्तेमाल जरूर करें।

चेहरे को दे ठंडक

आम के गूदे में बादाम का पाउडर और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। रोजाना इस फेस पैक को लगाने से चेहरे को ठंडक मिलेगी। साथ ही चेहरे की रौनक वापस लौट आएगी।

टैनिंग के लिए

स्किन टैनिंग को दूर करने के लिए 1 पक्के आम का गूदा लें। इसमें 4 चम्मच बेसन, 1 पिसा हुआ अखरोट और 1 चम्मच शहद को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे 20-30 मिनट तक चेहरे पर लगाकर ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं।

मुहांसो के लिए

इसके लिए 1 कच्चा आम लें और इसे एक कप पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाए। इस पानी को छानकर पिंपल वाले हिस्से पर लगाएं।