ढ़लती उम्र दर्शाने लगी हैं चेहरे की झुर्रियां, मेकअप की मदद से छिपाएं इस तरह

उम्र का असर त्वचा पर साफ दिखाई देता हैं। जिस तरह उम्र ढ़लती जाती हैं चेअरे की चमक कम होने लगती है और त्वचा में ढ़ीलापन आने की वजह से झुर्रियां आने लगती हैं। ऐसे में व्यायाम और सही खानपान बहुत जरूरी होता हैं। झुर्रियों की वजह से चेहरे की खूबसूरती घटने लगती हैं जिसे मेकअप की मदद से दूर किया जा सकता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से मेकअप किया जाए कि चहरे पर झुर्रियों का नामोनिशान तक ना दिखे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- सबसे पहले तो चेहरे के लिए एक बेस या फाउंडेशन की जरूरत होगी। चूंकि चेहरे पर झुर्रियां हैं तो इसके लिए अलग तरह का फाउंडेशन चाहिए। रिंकल्ड स्किन के लिए ऐसे फाउंडेशन लें जिनमें कॉलेजन को बढ़ावा देने वाले तत्व जैसे कि रैटिनॉल, ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स और पेप्टाइटड्स हों।

- किसी भी स्किन टाइप पर मेकअप करने से पहले जरूरी है कि उसे एक्सफोलिएट कर लिया जाए। इसके लिए शहद और चीनी का स्क्रब सबसे बेस्ट है। 2 चम्मच शहद में 1 चम्मच चीनी मिलाकर पूरे चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट बाद हाथों से रगड़कर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

- अब चेहरा सूख जाए तो मॉइश्चराइजर लगाएं और फिर प्राइमर लगाएं। इससे पूरे चेहरे पर एक समान बेस बनेगा। झुर्रियों वाली जगह पर प्राइमर अच्छी तरह से लगाएं ताकि वे छिप जाएं।

- फाउंडशेन लगाएं और ब्लशर की मदद से स्किन को स्मूद करें। चाहे तो स्पंज की मदद से फाउंडेशन लगा सकती हैं। इससे यह डीप पोर्स में सेट हो जाएगा। एक्स्ट्रा फाउंडेशन को ब्रश की मदद से रिमूव करें।

- इसके बाद कंसीलर लगाएं और ऊपर से ट्रान्सलूसन्ट पाउडर लगाएं। इसकी मदद से फाउंडेशन और रिंकल्स को समान रूप से कवर किया जा सकता है।