इस तरह घर पर ही बनाए कलरफुल जेल आईलाइनर, मिलेगा आंखों को आकर्षण

आंखों की खूबसूरती आपके चहरे को निखार देने का काम करती हैं। इसलिए महिलाओं द्वारा आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता हैं जिसमें से एक हैं आईलाइनर। आजकल कई तरह के कलरफुल जेल आईलाइनर की मदद से आंखों को आकर्षक बनाया जाता हैं। बाजार में ये कलरफुल जेल आईलाइनर बहुत महंगे मिलते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए इसे घर पर ही कलरफुल जेल आईलाइनर बनाने का आसान तरीका लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

जेल आईलाइनर बनाने के लिए केवल आईशैडो, एक छोटा कंटेनर, आई प्राइमर और नारियल का तेल। घर पर ही जेल लाइनर बनाने के लिए काले आईशैडो या कलरफुल आईशैडो को किसी छोटे से कंटेनर में भर लें। अब इसमें थोड़ा सा प्राइमर मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। जब तक की मिल जाएं। अब इसमें नारियल तेल की कुछ बूंदे मिलाएं। घर पर ही आईलाइनर बन कर तैयार है।

घर पर आप आसानी से रंग-बिरंगे आईलाइनर बना सकते हैं जो बाहर बाजार में आसानी से नहीं मिलते हैं। साथ ही ये आईलाइनर बहुत ही स्मूद होते हैं। जिससे आंखों की खूबसूरती बढ़ती है और ये जेल लाइनर सात से आठ घंटे तक टिक जाते हैं। हमेशा आईलाइनर के लिए लूज आईशैडो का इस्तेमाल करें। अगर आईलाइनर में शिमरी इफेक्ट नहीं देना चाहती हैं तो मैट आईशैडो का इस्तेमाल करें।