लिपिस्टिक बढ़ाती है आपके चेहरे का आकर्षण, जानें कौनसी रहेगी आपके लिए परफेक्ट

महिलाओं को श्रृंगार करना बहुत पसंद होता हैं क्योंकि यह उनके रूप में निखार लेकर आता हैं। इस श्रृंगार में महिलाओं की लिपिस्टिक भी शामिल हैं जो उनके होंठों को खूबसूरत बनाने के साथ ही चेहरे का आकर्षण भी बढ़ाती हैं। ऐसे में खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता हैं सही लिपिस्टिक का चुनाव करना। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौनसी लिपिस्टिक आपके नूर को बढाने का काम करेगी ताकि जानकर आप सही चुनाव कर सकें। तो आइये जानते है इसके बारे में।

* ब्राउन रंग की लिपस्टिक चमकते लुक के ऊपर खूब जंचते हैं। कम मेकअप के साथ इसे लगाने से यह आपके लुक को अलग अंदाज देगा।

* पर्पल रंग की लिपस्टिक से होठों को सजा आप इसके साथ मैंचिंग रंग के कपड़े या मिक्स रंग के कपड़े भी पहन सकती हैं। साथ ही इसी रंग का चमकीला आईलाइनर लगाना ना भूलें। यह आपको बोल्ड लुक देगा।

* काले रंग के लिपस्टिक शेड आजकल लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। शाम की पार्टी में आप इसे लगाएं। यकीनन आप भीड़ से अलग नजर आएंगी।

* सुर्ख लाल रंग के लिपस्टिक हर अवसर पर इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं, इस रंग का दौर हमेशा बरकरार रहता है।

* ऑरेंज रंग की लिपस्टिक या इससे मिलते-जुलते शेड्स इस सीजन में छाए हुए हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह हर ड्रेस और गोरी या सांवली हर महिला पर जंचता है।