न्यू ईयर पार्टी में पाना चाहती हैं खूबसूरत होंठ, लिप बाम की जगह लगाए ये मास्क

नया साल आने वाला हैं और आज कई लोग न्यू ईयर पार्टी की तैयारियों में लगे हुए हैं। महिलाएं इसके लिए पार्लर में जाना पसंद करती हैं और अपना रूप संवारना चाहती हैं। खासतौर से चहरे का आकर्षण बनते हैं आपक होंठ जो सर्दी के इस मौसम में सूखने लगते हैं और लिप बाम भी कोई असर नहीं कर पाती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपको खूबसूरत होंठ मिलेंगे और आपका निखार बढ़ेगा। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

कीवी और योगर्ट

कीवी और योगर्ट मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच दही और 1 चम्मच मैश कीवी लें। यह होंठों पर डेड सेल से छुटकारा पाने के लिए सबसे अच्छा मास्क है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और कीवी फ्रूट में मौजूद साइट्रिक एसिड डेड सेल्स को हटाने में मदद करते हैं।

सूरजमुखी तेल के साथ शहद

सूरजमुखी तेल और शहद मास्क लिप्स को मॉइस्चराइज रखने में मददगार है। इसे तैयार करने के लिए कच्चे शहद में तेल मिलाएं, जो नमी को बनाए रखेगा। इसमें एंटीबैक्टीरियल एंड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो हमारे लिप्स को नरिश करते हैं।

हनी और एवोकैडो

हनी और एवोकैडो मिश्रण एक हाइड्रेटिंग लिप मास्क है। इसे तैयार करने के लिए 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच मसले हुए पके एवोकैडो को मिलाएं। यह मिश्रण आपको होंठों को हाइड्रेट करने में मदद करता है और एक छोटे बच्चे के होंठों के समान आपको चिकनाई देता है। एवोकैडो विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। इससे लिप्स हाइड्रेट रहते हैं और होंठ फटने से रूक जाते हैं।

ब्राउन शुगर विथ एलोवेरा

ब्राउन शुगर के साथ एलोवेरा जेल का मिश्रण न केवल आपके चेहरे के लिए बल्कि आपके होंठों के लिए भी एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर साबित होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। लिप्स के लिए एलोवेरा वरदान समान है, क्योकि यह हाइड्रेशन प्रदान करता है।