आपके शरीर के साथ-साथ आपकी खूबसूरती का भी ख्याल रखता है गुड, जानें कैसे

गुड़ का सेवन सिर्फ शरीर के लिए ही फायदेमंद नही होता है बल्कि इसके इस्तेमाल से चेहरे को भी सुंदर बनाया जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले गुण जहाँ शरीर को सभी पोषण तत्वों की कमी पूरी करते है वही चेहरे के दाग धब्बो को भी हटाते है। जब भी कुछ मीठा खाने का मन करता है तब हम गुड़ का सेवन कर लेते है लेकिन इससे चेहरे को सुंदर को भी बढाया जा सकता है इस बारे में बहुत ही कम लोग जानते है। आज हम आपको बतायेंगे गुड़ के उपयोग से चेहरे को सुंदर बनाने के तरीको के बारे में....

* चेहरे पर एक्ने और मुंहासों को दूर करे के लिए गुड़ खाए। आप चाहे तो इसका पेस्ट भी चेहरे पर लगा सकते हैं। पेस्ट बनाने के लिए 1 चम्मच गुड़, 1 चम्मच टमाटर का रस, आधा चम्मच नींबू का रस, चुटकीभर हल्दी और थोड़ी गर्म ग्रीन टी मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं।

*उम्र बढ़ने के साथ या फिर किसी और कारण से चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती है। गुड़ में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट चेहरे को रिंकल फ्री रखते हैं। गुड़ को खाने से झुर्रियां कम होने के साथ ही उम्र भी कम लगेगी।

* आँखों के काले गहरे दूर करने के लिए गुड़ का इस्तेमाल लिया जाता है। इसके लिए गुड़ में नीबू का रस, और थोडा गुलाबजल मिला दे। अब इसे आँखों के निचे लगा ले। काले घेरे दूर होंगे।

* त्वचा में कसावट लेन के लिए गुड़ बहुत अच्छा उपाय है।इसके लिए गुड़ को बारीक़ कूट ले और इसे मुल्तानी मिटटी का पाउडर मिला दे। साथ ही थोडा सा दही मिला दे। 10 मिनट के लिए इस पैक चेहरे पर लगा।

*चेहरे की त्वचा को चमकने के लिए भी गुड़ बहुत ही अच्छा उपाय है। ऐसे में रोजाना सुबह के समय गुड़ पानी पीना शुरु कर दे। इससे आपका पेट साफ़ होगा और त्वचा चमकने लगेगी।