आईब्रो बनवाने से पहले इन बातों को जानना बेहद जरूरी, मिलेंगे उचित परिणाम

महिलाओं को सुन्दर दिखाने में कई चीजों का महत्व होता हैं और इसके लिए वे अपना कीमती समय पार्लर में गुजारती हैं। इन्हीं तरीकों में से एक होता हैं महिलाओं की आईब्रो का सही शेप जो उनकी आंखों का आकर्षण बढ़ाने में मदद करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आइब्रो बनवाने से पहले आपको कई चीजों पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं ताकि इसका सभी निखार आपको मिल सकें। आज हम आपको आइब्रो बनवाने से जुड़े कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको उचित परिणाम मिलेंगे।

- सबसे पहले इस बात की जांच कर लें कि आपकी आइब्रो के लिए कौन सा आकार सबसे सही रहेगा। अपने दिमाग को आईब्रो बनाने के लिए तैयार कर लें और होने वाले दर्द के लिए भी पहले से अपने मन को तैयार कर लें।

- पार्लर में आईब्रो सेटिंग के लिए जाने से पहले अपने चेहरे के शेप पर ध्‍यान दें। वे लोग जिनका चेहरा लंबा है वे धनुषाकार आईब्रो ट्राई करें। जबकि गोलाकार चेहरे वाले लोगों को थोडी मोटी आईब्रो शेटिंग करानी चाहिए।

- यह निश्चित कर लें कि आपकी आईब्रो का अंदरूनी किनारा आखों के कोने के ठीक सीधाई में हो और बाहरी किनारा आखों के ठीक उपर हो। यह आपकी पलकों की खूबसूरती को बढाएगा और आपके चेहरे को कंप्‍लीट लुक देगा।

- यह बात बिल्कुल सही है कि हमें आई मेकअप से बचना चाहिए। अपनी आंखों पर आईशैडो या काजल का इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने से आईब्रो आसानी से नहीं बन पाती ना ही अपनी आईब्रो पर पेंनसिल का इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे आपके आईब्रो आर्टिस्ट को आपकी असल आईब्रो के बारे में नहीं पता चल पाएगा।

- अगर पहली बार आईब्रो बनवाने जा रही हैं तो पहले इसे मोटा लुक दें। देख लें कि कितनी जल्‍दी बालों का ग्रोथ वापस होने लगता है। जिससे अगली बार आईब्रो सेटिंग से पहले अपने अनुसार आप आईब्रो सेट करा सकती हैं।