जब भी हम बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देखते हैं, खासकर वे हसीनाएं जो 40 की उम्र पार कर चुकी हैं, तो एक सवाल अक्सर मन में आता है कि आखिर उनकी स्किन इतनी चमकदार, टाइट और जवां कैसे दिखती है। उम्र बढ़ने के बावजूद उनकी त्वचा का निखार कम नहीं होता, बल्कि और भी ज्यादा फ्रेश नजर आता है। क्या आपके मन में भी यही सवाल आता है? अगर हां, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं।
आज हम बात कर रहे हैं 2000 के दशक में ‘कृष्णा कॉटेज’ और ‘क्या कूल हैं हम’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर की, जो अब 49 साल की उम्र में भी अपनी ग्लोइंग और यंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। ईशा अपनी खूबसूरती का श्रेय किसी महंगे ट्रीटमेंट को नहीं देतीं, बल्कि प्राकृतिक और घरेलू नुस्खों को देती हैं। उनका मानना है कि अगर आप अपनी जड़ों और नेचुरल तरीकों से जुड़े रहें, तो लंबे समय तक त्वचा को जवान रखा जा सकता है। आइए जानते हैं उनका खास ब्यूटी सीक्रेट।
क्या है ईशा कोप्पिकर का स्किन केयर सीक्रेट? (Isha Koppikar Beauty Secret)एक इंटरव्यू में ईशा ने अपने स्किन केयर रूटीन का खुलासा करते हुए बताया कि वे अपनी त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए एक आसान कॉफी फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। यह फेस पैक त्वचा को तुरंत निखार देने और उसे जवान बनाए रखने में मदद करता है। यही वजह है कि उनकी स्किन हमेशा हेल्दी और ब्राइट नजर आती है।
कॉफी फेस पैक बनाने का तरीका (How to Make Coffee Face Pack)
जरूरी सामग्री:कॉफी पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
कॉर्नफ्लोर – आधा चम्मच
बेकिंग पाउडर – एक चुटकी
शहद – 1 चम्मच
कैसे लगाएं फेस पैक? (How to Apply)ईशा कोप्पिकर के अनुसार, सबसे पहले कॉफी पाउडर और कॉर्नफ्लोर को एक बाउल में लें। इसमें एक चुटकी बेकिंग पाउडर और शहद मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं और लगभग 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
वे बताती हैं कि इस फेस पैक के इस्तेमाल के बाद स्किन पर तुरंत ग्लो दिखाई देता है। कॉफी में मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा को निखारने में मदद करते हैं, शहद त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और बेकिंग पाउडर स्किन की गंदगी को साफ करने के साथ पोर्स को टाइट करने में मदद करता है, जिससे त्वचा अधिक यंग और फ्रेश नजर आती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है। हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए किसी भी नई सामग्री को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है या आपको एलर्जी की समस्या है, तो नए प्रोडक्ट या नुस्खा अपनाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना न भूलें।