लंबे समय तक टिकी रहेगी परफ्यूम की खूशबू, जानें कैसे करें इस्तेमाल

गर्मियों के इस मौसम में सभी पसीने की बदबू से परेशान रहते हैं और इसके ले वे कई बार नहाते हैं। इसी के साथ ही सभी के द्वारा परफ्यूम की मदद भी ली जाती हैं ताकि पसीने की बदबू को दबाकर शरीर को महकाया जा सकें। ऐसे में चुनौती होती हैं कि परफ्यूम का इस्तेमाल कैसे किया जाए कि इसकी खुशबू लंबे समय तक टिकी रहे। तो आइये जानते हैं परफ्यूम के इस्तेमाल से जुड़े टिप्स के बारे में।

- परफ्यूम लगाने का सही तरीका है कि उसे शरीर के सही हिस्सों पर लगाया जाए। ऐसा करने से परफ्यूम की महक दिनभर टिकी रहती हैं। तो चलिए जानें वो कौन से बॉडी पॉर्ट्स हैं जिन पर परफ्यूम लगाने चाहिए।

- परफ्यूम को बहुत सारे लोग कलाई पर लगाते हैं, लेकिन अगर आप इसे कोहनी के अंदर लगाएंगे तो यह लंबे समय तक टिकता है। क्योंकि कोहनी के अंदर हीट उत्पन्न होती है जिस वजह से परफ्यूम लंबे समय तक नहीं उड़ता।

- शरीर का अगला पॉइंट जहां आपको परफ्यूम लगाना चाहिए वह है कान के पीछे। यह एक ऐसा स्पॉट है जो ऑयली होता है जिसते चलते यहां से परफ्यूम जल्दी नहीं उड़ता।

- आखिरी स्पॉट है आपकी नाभि। यह शरीर का ऐसा हिस्सा है जहां से हीट निकलती है। परफ्यूम लगाने के लिए परफेक्ट पॉइंट है। तो अगली बार जब भी आप परफ्यूम लगाएं तो इन जगहों पर स्प्रे करना न भूलें।