घर पर ही चाय पत्ती से बनाए हेयर सीरम, मिलेंगे ग्लॉसी हेयर

बालों को चमकदार दिखाने के लिए आजकल हेयर सीरम का बहुत इस्तेमाल किया जाता हैं जो कि बालों को ग्लॉसी और शाइनी लुक देने का काम करते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले हेयर सीरम बहुत महंगे पड़ते हैं। ऐसे में आप चाहे तो घर पर सस्ते में हेयर सीरम बना सकती है और बालों को कोई नुकसान भी नहीं होगा। हम बात कर रहे हैं चाय पत्ती से हेयर सीरम बनाने की। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

कैसे बनाएं सीरम

- एक बर्तन में आधा ग्लास पानी उबालें।
- उसमें 5 छोटी चम्मच चाय की पत्ती मिलाएं।
- इसे अच्छे से उबालें जिससे चाय की पत्ती का रंग पानी मिक्स हो जाए।
- अब इसे ठंडा करके छान लें।
- इसमें 1 छोटी चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
- इसे आप किसी स्प्रे बॉटल में स्टोर करके 15 दिनों तक फ्रिज में रख सकती हैं।

इस्तेमाल का तरीका

- इसे शैम्पू के बाद इस्तेमाल करें।
- शैम्पू और कंडीशनर लगाने के बाद बालों को थोड़ा सूखने दें।
- उसके बाद इसे अपने बालों में स्प्रे करें और सीरम की तरह अच्छे से फैलाएं।