स्तनों का सुडौलपन बनाता हैं महिलाओं को आकर्षक, आजमाए ये उपाय

किसी भी महिला को सुंदर दिखना बहुत पसंद होता हैं और इसमें उनकी मदद करते हैं उनके स्तन (Breast)। जी हां, पुष्ट और उन्नत स्तन महिलाओं के सौंदर्य का मुख्य आधार बनता हैं जो कि उनके लुक को आकर्षक बनाने का काम करते हैं। लेकिन कई महिलाओं के स्तनों का सही विकास नहीं हो पाता या उनमें ढ़ीलापन आने लगता हैं जो कि उन्हें हीनभावना से ग्रस्त करता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से आप कुदरती तरीके से अपने स्तनों को बड़ा और सुडौल बन सकेंगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

लड़कों की त्वचा के लिए परफेक्ट हैं यह फेसपैक, लगाते ही दिखेगा असर

खूबसूरत त्वचा के लिए बेस्ट हैं चावल का आटा, मेकअप से पहले करें इसका इस्तेमाल

- रोज़ाना 3-4 कली लहसुन खाने से स्तनों का ढीलापन दूर होता है और वे दृढ़ बनते हैं।

- बरगद के पेड़ की लटकती डाली की नरम टहनी तोड़कर उसे छाया में सुखा लें। इसे पानी के साथ पीसकर स्तनों पर लेप करने से लटकते हुए स्तन पुष्ट और कड़े हो जाते हैं।

- अनार का छिलका पीसकर स्तनों पर लगातार सात दिन तक सोने से पूर्व लगाने से स्तनों का ढीलापन दूर होता है।

- स्तनों के चारों ओर गोलाई में जैतून के तेल से दिन में दो बार, नहाने के पहले व रात में सोने से पहले दस मिनट तक मालिश कीजिए। इससे स्तन विकसित होने लगते हैं।

- गर्म-शीत सेंक करने से भी उरोज़ पुष्ट होते हैं। पहले 5 मिनट तक गर्म पानी में भीगा कपड़ा, फिर 5 मिनट तक ठंडे पानी में भीगा कपड़ा उरोजों पर रखें।