भोहों की सुंदरता बढ़ाती है आपकी आँखों का आकर्षण, इसे पाने के लिए आजमाए ये तरीके

खूबसूरत चेहरा पाने के लिए आँखों का आकर्षण बढ़ाना बहुत जरूरी है और इसके लिए आपकी भौंहों का सुन्दर होना भी। जी हाँ, महिलाओं की भौंहें और उनकी सुंदरता महिलाओं के चेहरे में नई जान दाल देती हैं। भौहों का घनापन और सही आकार आँखों का आकर्षण बढाने में मदद करता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपनी भौहों को घना और सुंदर बना पाएंगी। तो आइये जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।

* भोंहो पर बादाम का तेल लगाने से भोंहो का आकर्षण बढ़ता है। बादाम का तेल भोंहो को सही पोषण देता है जिससे यह सुंदर बनती है।

* 2 बून्द बादाम रोगन में 2 बून्द शहद मिलाकर नियमित रूप से लगाए। बादाम रोगन और शहद भोंहो की जड़ो को पोषित कर उन्हें घना बनाता है।

* भोंहो को घना बनाने के लिए रुई के फाहे को गुनगुने पानी में भिगोकर भोंहो पर लगाए। फिर हल्के हाथ से मालिश 10 मिनट तक करे। इससे भोंहो की त्वचा में तेजी से रक्त का संचार होगा और वह घनी और सुंदर होंगी।

* भोंहो पर नियमित रूप से जैतून के तेल की मालिश करे क्योकि जैतून के तेल में पाए जाने तत्व भोंहो को पोषण देकर उन्हें काली और घनी बनाता है।

* भोंहो की वृद्धि कम होने लग जाये तो भोंहो पर सप्ताह में 2 बार अंडे की सफ़ेद जर्दी लगाए क्योकि जर्दी में सेलेनियम पाया जाता है जो उन्हें पोषण देकर वृद्धि करता है।