पिंपल्स की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत दिखने लगेगा फायदा

पिंपल्स की समस्या होने से हमारा चेहरा दाग धब्बों वाला दिखाई देता है। जिसके कारण हमारा मूड अक्सर खराब हो जाता है। एक्ने और पिम्पल्स की समस्या बार-बार चेहरे को छूने, कॉस्मेटिक्स के इस्तेमाल और हाइजिन की कमी के कारण बढ़ जाती है। वैसे तो बैलेंस्ड डाइट और पानी पीने की मात्रा बढ़ाने से पिंपल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। लेकिन कुछ ऐसे घरेलू उपाय है जिनकी मदद से आप पिंपल्स की समस्या से राहत पा सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप इन पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाए...

बेकिंग सोडा

एक्ने की समस्या दूर करने के लिए सबसे पहले बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से एक्ने की समस्या से आसानी से निजात मिल सकती है। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। जब यह अच्छे से सूख जाए तो चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

पिसा पपीता

पपीता चेहरे की पिंपल्स को दूर करने के साथ-साथ डेड स्किन को भी हटाता है। यदि आप इसे पीस कर चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और सूख के बाद गुनगुने पानी से धो कर कोई अच्छा सा मॉइश्चराइजर लगा लें, तो ऐसा करने से आपके चेहरे पर आने वाले पिंपल कुछ ही हफ्तों में दूर हो सकते हैं।

नीम

जैसा कि नीम के फल, पत्तियां और यहां तक की छाल भी पॉवरफुल एंटी-बैक्टेरियल तत्वों से भरपूर होती है। इसीलिए, यह पिम्पल्स फैलाने वाले बैक्टेरिया को खत्म करती है। नीम की पत्तियों या छाल के पाउडर को हल्दी के साथ मिलाएं। इसमें, गुलाब जल मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को पिम्पल्स पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे साफ करें।

ग्रीन टी

ग्रीन टी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है । ग्रीन टी बनाने के लिए ग्रीन टी या टी बैग को गर्म पानी में डालकर रख दें। और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ये ठंडा हो जाए, तो इसे पिंपल्स पर लगाएं। ये पिंपल्स को बहुत जल्द खत्म कर देता है। ग्रीन टी के एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पिंपल्स के सूजन को कम करने में मददगार माने जाते हैं।

नींबू का रस

नींबू जैसे खट्टे फलों में सिट्रिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सिट्रिक एसिड जलन कम करने, दाग के निशान मिटाने और स्किन में पड़ने वाली झुर्रियों को दूर करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है। नींबू का रस मेलानिन के उत्पादन को रोककर त्वचा की रंगत निखारने में भी मदद करता है

नारियल तेल

नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है, जो स्किन के इन्फ्लैमैशन को ठीक करने का काम करता है। यदि आप गर्म नारियल तेल को पिंपल्स की जगह पर लगाएं, तो इससे पिंपल्स दूर होने के साथ-साथ उसके दाग धब्बे भी साथ में दूर हो सकते हैं।

बर्फ

पिंपल्स की समस्या में बर्फ का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद माना जाता है। आप बर्फ के एक टुकड़े को एक कॉटन के कपडे में लपेट कर पिंपल्स पर लगाएं। ये आपके पिंपल्स के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा को पिंपल्स की समस्या में या चेहरे के काले दाग धब्बे मिटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता जाता है।दाग-धब्बों को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल जादू की तरह काम करता है। रात को इस जेल को लगा कर सोएं और सुबह चेहरा धो लें। परिणाम जल्द ही दिखने लग जाएगा।

शहद

शहद त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यदि आप शहद के साथ दालचीनी को पीसकर पिंपल्स की जगह पर लगाएं, तो इससे चेहरे पर आने वाला पिंपल्स हमेशा के लिए दूर हो सकता है।

विटामिन ई

मुंहासों के गहरे निशान ठीक करने के लिए विटामिन ई के कैप्सूल एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। इसके लिए विटामिन ई का कैप्सूल तोड़कर उसे मुंहासों के दाग पर लगाएं। इस उपाय को आप दिन में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको चंद दिनों में असर दिखने लगेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।