इन नुस्खों से पतली आईब्रो बनेगी घनी और काली, मिलेगा चहरे को निखार

किसी भी महिला की खूबसूरती में आईब्रो का बड़ा महत्व माना जाता है। आईब्रो का घना और काला होना चहरे के निखार को बढ़ाने का काम करता हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कई महिलाएं अपनी पतली आईब्रो की वजह से परेशान रहती हैं और मेकअप की मदद से उसे आकर्षक बनाने की कोशिश करती हैं। लेकिन प्राकृतिक सुंदरता ज्यादा आकर्षक लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से पतली आईब्रो को घना और काला बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- जिस तरह मेथी बालों में लगाने से बाल घने होते हैं उसी तरह इसका पेस्ट बनाकर आईब्रो में लगाने से हेल्दी बनेंगे। इसके लिए मेथी को रात को पानी में भिगो दें और दूसरे दिन पेस्ट बनाकर 4-5 मिनट लगाए रहें। फिर साफ पानी से धो लें।

- प्याज के इस्तेमाल से आईब्रो घनी और मोटी हो जाएगी। इसके लिए प्याज के रस को रूई में लेकर आईब्रो पर लगाएं और 15- 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो दें।

- बादाम का तेल आईब्रो का घना बनाता है और साथ ही पोषण भी देता है। इसमें विटामिन ई होता है जिससे बाल बढ़ते हैं। इसके लिए रोज सोने से पहले आईब्रो में बादाम तेल से मसाज करें।

- कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करके आईब्रो को बढ़ाया जा सकता है। कैस्टर ऑयल में ओमेगा- 3 होता है जो रक्त संचार को बेहतर बनाता है। जिससे आईब्रो घनी करने में मदद मिलती है। इसके लिए सोने से पहले आईब्रो पर कैस्टर ऑयल लगाएं।