चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ रही होंठो की झुर्रियां, इन 5 तरीकों से दूर करें यह परेशानी

होंठ चहरे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिनकी खूबसूरती चहरे का आकर्षण बढ़ाने का काम करती हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि उम्र बढ़ने या सही ख्याल ना रख पाने की वजह से त्वचा में शिथिलता आने लगती हैं और होंठ पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। कई महिलाएं झुर्रियों की समस्या से निजात पाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से प्राकृतिक तरीके से होंठो की झुर्रियां दूर करते हुए चहरे का आकर्षण बढ़ाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल से आप होठों की झुर्रियों को खत्म कर सकते हैं। इसलिए लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसे अपने लिप्स के आसपास लगाएं। इससे आपके स्किन की फाइन लाइंस खत्म होती है।

दालचीनी पाउडर

दालचीनी के इस्तेमाल से भी आप होठों की झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए डिसटिल्ड वॉटर में दालचीनी पाउडर मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने होंठों पर अच्छे से लगाएं। करीब 10 मिनट तक इसे होठों पर लगाएं। लिप्स से झुर्रियों को हटाने के लिए यह घरेलू उपाय कारगर साबित हो सकता है।

विटामिन ई ऑयल

लिप्स पर होने वाली झुर्रियों को कम करने में विटामिन ई फायदेमंद होता है। इसके लिए 2 से 3 बूंद विटामिन ई ऑयल लें। इसे करीब 15 मिनट के लिए अपने होठों पर लगाएं। इसके बाद अपने मुंह को धो लें। झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में विटामिन ई ऑयल बेहतरीन उपाय है।

ऑलिव ऑयल

झुर्रियों को कम करने में ऑलिव ऑयल असरदार हो साबित हो सकता है। इससे आपके होठों को आश्चर्यजनक फायदे होते हैं। होठों पर ऑलिव ऑयल लगाने से होठों पर नमी बरकरार रहती है। होठों की झुर्रियों से राहत पाने के लिए नियमित रूप से अपने लिप्स पर ऑलिव ऑयल लगाएं।

पपीता का गूदा

होठों की झुर्रियों को पपीते के गुदे से खत्म किया जा सकता है। स्किन के लिए यह बहुत ही प्रभावी उपचार है। स्किन से जुड़ी मृत कोशिकाओ को निकालने में सहायक होता है। होंठों पर होने वाले सिलवटों को दूर करने में पपीता का गुदा असरकारी हो सकता है। इसके लिए ताजे पपीते का गूदा लें। इसे करीब 2-3 मिनट के लिए अपने होंठो पर लगाएं और इसके बाद अपने मुंह को धो लें।