पिंपल्स से बने गड्ढे बिगाड़ रहे स्किन की हालत, इन 5 घरेलू नुस्खों से पाएं सुंदरता

पिंपल्स होना एक आम समस्या हैं जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जो कि एक समय के बाद त्वचा से दूर हो जाते हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि पिंपल्स जाते-जाते चहरे या स्किन पर गड्ढे या निशान छोड़ जाते हैं जो कि भद्दा दिखता हैं। ऐसे में ये निशान आपकी सुंदरता पर दाग की तरह दिखाई देते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से पिंपल्स से बने गड्ढे आसानी से दूर किए जा सकते हैं और त्वचा की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

एलोवेरा और विटामिन ई

एलोवेरा जेल और विटामिन ई का पेस्ट आपकी समस्या को दूर कर सकता है। दिन में दो बार इस मिश्रण के इस्तेमाल से पिंपल्स के गड्ढे दूर हो सकते हैं। रात में सोने से पहले इस मिश्रण को अपने चेहरे पर जरूर लगाएं। इससे आपको बेहतरीन रिजल्ट मिलेगा।

बेसन

बेसन के इस्तेमाल से आप ना सिर्फ कील-मुंहासों को ठीक कर सकते हैं। बल्कि इसके इस्तेमाल से पिंपल्स के गड्ढे भी ठीक किया जा सकता है। अगर आप पिंपल्स के गड्ढों से परेशान हैं, तो 1 कटोरी में 1 चम्मच बेसन रखें। इसमें 1 चम्मच चंदन का पाउडर मिक्स करें। अब इसमें थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाने से कील-मुंहसों की परेशानी दूर होगी। साथ ही आपके चेहरे पर मौजूद गड्ढे भी साफ होंगे। आप इस पेस्ट में नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इससे आपकी स्किन के दाग-धब्बे दूर होंगे।

बेकिंग सोडा

पिंपल्स के गड्ढों को आप बेकिंग सोडा से भी ठीक कर सकते हैं। बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से पिंपल्स की परेशानी को खत्म किया जा सकता है। क्योंकि यह आपके स्किन के पीएच लेवल को कंट्रोल करता है। साथ ही इससे स्किन पर निखार आती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए पानी में 1 चम्मच थोड़ा सा पानी मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 5 मिनट के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ध्यान रहे कि बेकिंग सोडा स्किन पर लगाने के बाद मॉइश्चराइज जरूर करें।

दही

दही आपके स्किन को साफ करके रंगत निखारने का कार्य करता है। दही में एक बेहतरीन क्लींजिंग और एंटीइंफ्लेमेट्री गुण मौजूद होता है, जो पिंपल्स के गड्ढों को ठीक करके आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है। साथ ही इससे आप मुंहासों की परेशानी से काफी आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। दही का इस्तेमाल करने के लिए आप 1 चम्मच दही में करीब 1 चम्मच खीरे का रस मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करके अपने मुंहासे वाले हिस्से पर लगाएं। इसके बाद बचा हुआ पेस्ट अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ कर लें। सप्ताह में करीब 3 बार इसे जरूर एप्लाई करें। इससे आपको बहुत ही जल्द फर्क नजर आएगा।

दालचीनी

दालचीनी और शहद के इस्तेमाल से भी आप पिंपल्स के गड्ढे की परेशानी से राहत पा सकते हैं। सौंदर्यता को निखारने में दालचीनी एक बेहतरीन उपाय है। इन दोनों घटकों में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-सेप्टिक गुण पाया जाता है। जो आपकी स्किन को संक्रामक बैक्टीरिया से राहत दिलाता है। नियमित रूप से दालचीनी और शहद का पेस्ट चेहरे पर लगाने से पिंपल्स की परेशानी से राहत पा सकते हैं।