डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा दिलाएंगे ये 3 उपाय, करें किसी 1 का चुनाव

लड़की हो या लड़के सभी के लिए डार्क अंडरआर्म्स अर्थात अंडरआर्म्स का कालापन एक परेशानी ही हैं। आर्मपिट डार्क होने के कारण दोनों ही गर्मियों के इन दिनों में सैंडो और स्लीवलेस पहनने से कतराते हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कुछ ऐसे कुदरती उपायों की जो जड़ से इस कालेपन को दूर करें। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिन्हें आजमाकर आप डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

कच्चा आलू है मददगार

एक छोटे कच्चे आलू को धुलकर छील लीजिए और अब इसे बारीक साइट से कद्दूकस कर लीजिए। इस दौरान आलू का कुछ जूस भी निकलेगा इस जूस को फेंके नहीं। सबसे पहले कसे हुए आलू का गूदा उठाकर उससे दोनों अंडरआर्म्स में 10-10 मिनट के लिए मसाज करें। फिर प्लेट में बचा हुआ आलू का रस कॉटन की मदद से अंडरआर्म्स में लगाएं और 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद नहा लें।

एलोवेरा से होग फायदा

एलोवेरा में कई विटमिन्स और मिनरल्स होते हैं। जो स्किन की डलनेस और डेडसेल्स को दूर करने का काम करते हैं। अगर एक सप्ताह तक दिन में दो बार आप एलोवेरा से अंडरआर्म्स की मसाज करेंगी तो आपको बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा। एलोवेरा जेल या प्लांट से ली गई लीफ से आप कम से कम 10-10 मिनट तक दोनों आर्मपिट की मसाज करें और 5 से 7 मिनट इसे लगा रहने देने के बाद नहा लें।

नहाने से पहले नींबू

हर नहाने जाने से 10 मिनट पहले आधा नींबू लेकर उसे 5-5 मिनट के लिए दोनों अंडरआर्मस में रगड़ें। इसके बाद ही ब्रश और फ्रेश होने का काम करें। ताकि नींबू का रस कुछ देर आपके आर्मपिट की स्किन पर काम कर सके। इसके बाद नहाते समय आर्मपिट को केवल ताजे पानी से धो लें। यहां आपको साबुन या शॉवर जैल लगाने की भी जरूरत नहीं है।