ये घरेलू फेस मास्क लाएँगे त्वचा में निखार, जानें इनके इस्तेमाल का तरीका

चेहरे की सुंदरता की चाहत को पूरा करने के लिए प्राकृतिक उपायों से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता हैं क्योंकि ये नुकसान भी नहीं करते है और चेहरे पर अंदरूनी रूप से निखार लाते हैं। जबकि बाजार में मिलने वाले सौन्दर्य प्रसाधन कुछ समय तक ही अपना असर दिखाते है और उनमें उपस्थित केमिकल त्वचा को नुकसान भी पहुंचाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ घरेलू फेस मास्क की जानकारी और इसके इस्तेमाल के तरीके लेकर आए हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

* योगर्ट और खीरे से बना फेस मास्क

खीरा और योगर्ट, दोनों ही त्वचा को निखारने के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों चीज़ों को एकसाथ मिलाकर लगाने से त्वनचा पर चमत्कारिक असर देखने को मिलता है। गोरी रंगत पाने के लिए सप्ताह में एक बार ये प्राकृतिक फेस मास्क जरूर लगाएं।

- खीरे के टुकड़ों को अच्छी तरह से पीस लें।

- अब इस पेस्ट को योगर्ट के साथ मिक्स करें।

- इस मास्क को पूरे चेहरे पर लगाएं।

- सुबह होने पर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

* हल्दी पाउडर और ऑलिव ऑयल से बना फेस मास्क

सदियों से हल्दी और ऑलिव ऑयल का प्रयोग त्वचा की रंगत को निखारने के लिए किया जा रहा है। इन दोनों ही चीज़ों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं तो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करके उसकी रंगत को निखारने का काम करते हैं। गोरी रंगत पाने के लिए सप्ताह में एक बार इस फेस मास्क का प्रयोग जरूर करें।

- हल्दी पाउडर और ऑलिव ऑयल को एकसाथ मिक्स करें।

- इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

- इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें।

- सुबह होने पर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

* केले और गुलाबजल से बना फेस मास्क

केले और गुलाबजल से बने इस फेस मास्क को पूरी रात के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इससे त्वचा का रंग निखर कर आएगा। जल्दी से जल्दी असर पाना चाहते हैं तो हफ्ते में दो बार इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं।

- केले को मसलकर उसमें एक चम्मच गुलाबजल मिलाएं।

- लगातार इसे हिलाते रहें।

- अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

- रातभर के लिए इसे चेहरे पर ही लगा रहने दें।

- सुबह होने पर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।