आंखों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करता हैं आईलैश कर्लर, करते समय इन बातों का रखें ध्यान

खूबसूरत दिखने के लिए आंखों का मेकअप उतना ही अहम होता है जितना कि चेहरे का। आंखों का मेकअप अगर अच्‍छी तरह से किया गया हो तो चेहरे का पूरा लुक बदल जाता है। आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के आई मेकअप ट्राई करते हैं। आंखों को बेहद ब्यूटीफुल और ड्रामेटिक लुक देने में आईलैश का एक अहम रोल होता है जिनपर आजकल कर्लर का इस्तेमाल किया जाता हैं। कई बार महिलाएं आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करते समय कुछ आम गलतियां कर बैठती हैं। आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए जिनके बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

आंखों के हिसाब से कर्लर चुनकर शुरू करें

हर किसी की पलकें अलग होती हैं, एक व्यक्ति के लिए काम करने वाला कर्लर आपके लिए काम नहीं कर सकता है। यह समझना जरूरी है कि आपकी पलकों को क्या चाहिए, इसलिए कर्लर चुनते समय अपनी आंखों के आकार और लैश की लंबाई को ध्यान में रखें।

हर बार साफ करें


अपने आईलैश कर्लर को अपनी मेकअप किट में रखने से पहले इसे धोकर साफ कर लें। मेकअप रिमूवर वाइप्स भी आपके आईलैश कर्लर से मस्कारा हटाने का एक बेहतरीन तरीका है। पूरी तरह से सफाई करके इसे सुखाकर ही रखें।

आईलैशेज कर्लर को गर्म करें

कुछ लड़कियां आई लैशेज कर्लर का इस्तेमाल तो करती हैं लेकिन उन्हें इसे सही तरह इस्तेमाल करने का तरीका नहीं मालूम होता है, जिससे आंखों का मेकअप सुंदर नहीं दिखता है। वास्तव में कर्लर का इस्तेमाल करने से पहले इसे ब्लो ड्रायर से हल्का गर्म कर लेना चाहिए। हल्के गर्म कर्लन से आईलैशेज अच्छी तरह कर्ल होती हैं और आंखों की खूबसूरती देखते ही बनती है।

कलर पैड बदलें


कई बार लम्बे समय तक एक ही तरह का कलर पैड का इस्तेमाल करने से आई लैश कर्ल नहीं होते हैं। इसिलए कलर पैड को समय-समय पर बदलते रहें। ऐसे में कलर के साथ मिलने वाले रिप्लेसमेंट पैड का इस्तेमाल भी आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

ऊपर की ओर कर्ल करना याद रखें

लोग अक्सर अपने आईलैश कर्लर को अपनी पलकों पर दबाना और धीरे-धीरे कर्लर को ऊपर उठाना भूल जाते हैं, लेकिन यह एक जरूरी स्टेप कदम है जिसे आपको छोड़ना नहीं चाहिए। यह आपकी लैशेज को कुछ कर्ल और एक इंस्टेंट लैश लिफ्ट देगा, साथ ही उनके कर्ल को लंबे समय तक बनाए रखेगा।

जोर ना लगाएं

बहुत से लोग लैश को कर्ल करते समय बहुत जोर देते हैं। ऐसा करने से आपकी पलकों पर असर पड़ता है। कर्ल का इस्तेमाल कर रही हों तो ध्यान रखें कि उसे हल्के हाथों से ही फोल्ड करें। इससे लैश अच्छी तरह कर्ल भी होंगी साथ ही आपकी पलकों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगी।

रोज यूज करने से बचें

हर रोज आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करने से पलकों पर इसके कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इससे आपकी पलकें पतली होने के साथ-साथ कमजोर भी हो जाती हैं। इसलिए आईलैश कर्लर का इस्तेमाल किसी स्पेशल ओकेजन पर ही करें।

क्लीनिंग है ज़रूरी


आंखों को इंफेक्शन से बचाने के लिए आईलैश कर्लर को भी समय-समय पर साफ करना जरूरी होता है। ऐसे में आईलैश कर्लर को क्लीन करने के लिए आप मेकअप वाइप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आईलैश कर्लर लगाने के बाद इसे मेकअप वाइप से पोंछ कर साफ कर दें। वहीं मेकअप वाइप्स की जगह आप किसी साफ कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आईलैश कर्लर में मौजूद जर्म्स और बैक्टीरिया को साफ करने के लिए आप ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।