चहरे की चमक बढ़ाएगा ग्लिट्टर, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका

महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने और उसमें निखार लाने के लिए कई तरीके आजमाती हैं। मेकअप इसका सबसे बड़ा सहारा बनता हैं जिसकी वजह से चहरे की खूबसूरती और त्वचा में निखार आता हैं। मेकअप में ग्लिटर की मदद भी ली जाती हैं जो चहरे को आकर्षक बनाने का काम करता हैं। ग्लिटर का इस्तेमाल सिर्फ आंखों ही नहीं बल्कि कई तरीकों से किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह किया जाए ग्लिटर का इस्तेमाल।

लूस ग्लिटर

लूस ग्लिटर हमेशा से ही एक सीरियस कंसर्न रहा है। क्योंकि कई लोगों को ऐसा लगता है की यह फैशन उन पर सूट नहीं करेगा, लेकिन यकीन मानिये यह स्टाइल किसी भी लुक को परफेक्ट बनाने के लिए एकदम सही है। इसे लगाने में बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी है और ज़्यादातर इसे आँखों के कोने पर या आपकी चीकबोन के एन्ड में लगाया जाता है। इसे अप्लाई करने के लिए बस थोड़ा सा मेकअप प्राइमर लगाए और आँखों के कोने पर ग्लिट्टर छिड़क दे।

ग्लिटर ऑन लिप्स

वाइड और बड़े लिप्स वाला लुक अगर पाना चाहती हैं तो ग्लिट्टर सबसे बढ़िया तरीका है अपने होंठो को बड़ा और खूबसूरत दिखाने का। इस लुक को पाने के लिए आप अपने लोवर लिप के सेण्टर पर ग्लिटर को अप्लाई करे। ग्लिटर पर पड़ते हुए लाइट के इलूशन से आपके लिप्स ब्रॉड दिखाई देंगे और खूसबूरत भी।

ग्लिटर ऑन आई ब्रो

अगर पार्टी में सबसे डिफरेंट दिखना चाहती है तो यह लुक एक बार जरूर अपना कर देखिये। इस लुक को पाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है। बस अपनी आई ब्रो की लोअर लाइन पर ग्लिटर लगाना है। यह लुक हर किसी कॉम्प्लेक्शन पर सूट करता है।

नियोन लुक

अक्सर लड़कियां नियोन कलर ग्लिटर लगाने से हिचकिचाती हैं, लेकिन अगर इस नियोन ग्लिटर को सही अंदाज़ में लगाया जाये तो यह आपके आई मेकअप को एक निराला लुक देगा। इस खूबसूरत लुक को पाने के लिए बस आपको अपनी आँखों पर न्यूड मेकअप लुक रखकर बेस लाइनर आउटलाइन की जगह नियोन ग्लिटर अप्लाई करना है। ध्यान रखे के इस ग्लिटर लेयर को थोड़ा मोटा ही रखे।

गलिटरिंग आई लैशेस

जी हाँ, यह डिफरेंट लुक आपको ढेर सारे कॉम्प्लिमेंट्स दिला सकता है। इस लुक को पाने के लिए आप अपनी आँखों का एकदम नार्मल लुक रखे और ग्लिटर को बस अपनी आई लैशेष पर अप्लाई करे। सबसे पहले आँखों पर प्राइमर अप्लाई करे और फिर लैशेष पर ग्लिटरिंग आई शैडो लगाए।