इन होममेड नाइट पैक का इस्तेमाल कर पाएं ग्लोइंग त्वचा, मिलेगा कुदरती निखार

बेदाग़ और निखरी त्वचा की चाहत सभी महिलाओं को होती हैं और इसका ख्याल रखने के लिए महिलाएं सुबह से लेकर रात तक कई जतन करती हैं। रात को सोने से पहले भी महिलाएं स्किन पर कई प्रकार के नाइट पैक का इस्तेमाल करती हैं। दिन के समय त्वचा प्रदूषण, हानिकारक रसायनों और तनाव से प्रभावित रहती है, इसीलिए रात को स्किन केयर करना जरूरी हो जाता है। ऐसे में होममेड नाइट पैक स्किन को टॉक्सिन फ्री रखने का अच्छा उपाय है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे होममेड नाइट पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से कुदरती निखार मिलेगा और स्किन पर चमक नजर आने लगेगी। आइये जानते हैं इन नाइट पैक के बारे में...

ओट्स और हनी फेस मास्क

ओट्स और शहद मिलाएं और मिश्रण को तब तक छोड़ दें जब तक ओट्स थोड़ा नरम न हो जाए। ओट्स को मैश करके त्वचा पर लगाने से पहले अच्छी तरह मिला लें। इसे रात भर छोड़ दें और सुबह इसे धो लें। ये आपकी त्वचा मुलायम बनाने में मदद करेगा।

ग्लिसरीन, लेमन और रोज वॉटर फेस मास्क

अगर आप रात में सोने से पहले चेहरे को साफ करके उसमें ग्लिसरीन, लेमन और रोज वॉटर का मिश्रण लगाती हैं और 10 मिनट तक चेहरे पर हल्की मसाज कर 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लेती हैं तो इससे आपके चेहरे पर अनोखी चमक आ जाती है। आपको बता दें कि अगर आपकी त्वचा ड्राय है तो आपके लिए यह फेस पैक बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। इस फेस पैक को आप रोज रात में सोने से पहले लगा सकती हैं।

टमाटर-नींबू का फेस मास्क

एक टमाटर को मसल कर इसमें दो बड़े चम्मच नींबू मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छे से मिलाएं और इसे अपनी गर्दन और त्वचा पर लगाएं। बीस मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें और ग्लोइंग त्वचा पाएं। नींबू टैनिंग दूर करने में मदद करता है क्योंकि इसमें ब्लीचिंग गुण होते हैं।

एलोवेरा और ग्लिसरीन का फेस मास्क

एलोवेरा को थोड़े से ग्लिसरीन के साथ मिलाएं और पेस्ट को अपने चेहरे पर हल्के से लगाएं। 20 मिनट बाद इसे धो लें। एलोवेरा हाइपरपिग्मेंटेशन दूर करने में मदद करता है। ये त्वचा पर निखार लाने में मदद करता है।

अंडा और दही का फेस मास्क

अंडे से शारीरिक सेहत तो अच्छी रहती ही है साथ ही यह बालों और त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। अगर आप अपनी त्वचा में निखार चाहती हैं तो अंडे के सफेद भाग को दही में मिलाएं और इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा कर रखें। बाद में चेहरे को ठंडे पानी से साफ करें। ऐसा रोज करने से हफ्ते भर में ही आपको त्वचा में निखार और चमक नजर आने लगेगी।

नींबू और दूध क्रीम का फेस मास्क

एक बड़ा चम्मच डेयरी क्रीम लें और इसे एक चौथाई चम्मच नींबू के रस के साथ अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे गर्म पानी से धो लें। क्रीम में मौजूद प्राकृतिक फैटी एसिड आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करेगा और नींबू अपने ब्लीचिंग गुणों के साथ त्वचा को टोन और निशान को दूर करने में मदद करेगा।

केला और दही का फेस मास्क

मैश किए हुए केले के साथ दो बड़े चम्मच दही मिलाएं और इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। सुनिश्चित करें कि मिश्रण स्मूद हो और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने दें और पूरी तरह सूखने के बाद इसे धो लें। इसे सूखने में लगभग आधा घंटा लगेगा। ये मास्क आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करेगा।

विटामिन ई और गुलाब जल का फेस मास्क

त्वचा के लिए विटामिन ई बेहद फायदेमंद होता है। बाजार में विटाइमिन ई युक्त कैप्सूल भी मिलते हैं। इन्हें आप गुलाब जल के साथ मिला कर मिश्रण को चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। बाद में मसाज करते हुए चेरहे को ठंडे पानी से साफ करें। इससे चेहरे पर अनोखी चमक आ जाती हैं।