जायफल से बने फेस पैक की मदद से पाए चमकदार और कोमल त्वचा मिनटों में

उम्र बढने के साथ साथ बहुत सी परेशानिया बढने लग जाती है। धुप में ज्यादा देर तक रहने से चेहरे पर दाग धब्बे, उम्र के साथ झुर्रियाँ, झाइया आदि प्रकार की समस्याए उत्पन्न हो जाती है जो चेहरे की सुन्दरता को बिगड़ देती है। पोषण की कमी की वजह से भी चेहरा डल सा हो जाता है। ऐसे में चेहरे की त्वचा को और भी सुंदर बनाने के लिए बाजारी सोंदर्य प्रसाधन का उपयोग करती है जो त्वचा कीनमी को छीन लेती है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए जायफल से बने स्क्रब का उपयोग किया जा सकता है। सेहत और त्वचा का बहुत ही ख्याल रखती है। तो आइये जानते है इस बारे में.....

* चोट के निशानों को दूर करने के लिए भी जायफल का उपयोग किया जाता है। जायफल के साथ सरसों के तेल को मिलाकर चोट वाली जगह पर मालिश करने से यह निशान हल्का होने लगता है। इस तेल की मालिश करने से खून का संचार भी ठीक हो जाता है।

* महिलाओं की आंखों के नीचे काले घेरे होने की समस्या होने लगती है। इन काले घेरों की समस्या में भी जायफल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना आपको जायफल का पेस्ट आंखों के नीचे लगाना होगा।

* झाइयो को दूर करने के लिए भी जायफल का उपयोग किया जाता है। इसके लिए बस आपको पानी और जायफल को लेना है। फिर इसको किसी पत्थर पर घिसना है। फिर आपको इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाना है और सूख जाने के बाद पानी से इसे धो लेना है।

* महीने जायफल का इस्तेमाल करके झुर्रियों की समस्या से भी निजात पा सकती हैं। इसको भी आपको पीस कर पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाना है। जिसके बाद आपको कुछ ही दिनों में असर साफ दिखने लगेगा।