कमल का फूल बढ़ाएगा ईद पर आपकी खूबसूरती, इस तरह ले इस्तेमाल में

खूबसूरती हर लड़की की ख्वाहिश होती हैं और इसके लिए लड़कियाँ कई तरीके आजमाती हैं। लड़कियाँ मेकअप के साथ सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल भी करती हैं। हांलाकि खूबसूरती पाने के लिए प्राकृतिक तरीकों की मदद लेना ही सही रहता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कमल के फूल जो अपनी खुशबू से तो मन को प्रफुल्लित करता हैं से जुड़े कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से अपनी खूबसूरती को बढ़ाने में भी मदद मिलती हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह आप कमल के फूल की मदद से खूबसूरती पा सकते हैं।

त्वचा की कोमलता
कमल के पत्तों को पानी में डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। जब यह अच्छे से भीग जाए तो इन्हें पानी से निकालकर पीस लें। अब इसमें थोड़ा सा दूध और शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

बालों का कालापन
अगर आप अपने बालों को काला करना चाहते हैं तो कमल के फूल का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक कटोरी में गाय का कच्चा दूध ले। अब इसमें कमल के फूल डालकर किसी गड्ढे में 1 महीने के लिए दबा कर रख दें। एक महीने बाद इसे निकाल कर अपने बालों में लगाएं।

पिंपल्स
पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कमल की पत्तियों के पेस्ट में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसे साफ पानी से धो लें। इससे आपको पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।