Holi 2022 Skin Care: होली के रंगों को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये 5 हर्बल तरीके, सॉफ्ट बनी रहेगी त्वचा

रंगों का त्योहार होली देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे पर रंग और गुलाल लगाते हैं। लेकिन होली के बाद अकसर लोगों को त्वचा का रंग निकालने में परेशानी महसूस होती है। इन रंगों के कारण अकसर लोगों को स्किन से जुड़ी काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन बता दें कि होली खेलने के बाद त्वचा पर लगे रंग को आसानी से हटाया जा सकता है। साबुन आदि से रंग हटाने से स्किन और रूखी हो जाती है। इसलिए हम आज आपको होली के जिद्दी रंगों को हटाने के लिए हर्बल तरीक बता रहे हैं। इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, उलटे इनसे हमारी स्किन को फायदा होता है।

खीरा

खीरा सेहत के लिए तो फायदेमंद रहता ही है साथ ही रंगों को छुड़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। रंग छुड़ाने के लिए खीरे के रस में थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा ले। थोड़ी देर बाद चेहरे को ठंड़े पानी से धो लें। चेहरे का रंग भी छूट जाएंगे और त्वचा में निखार भी आ जाएगा।

नींबू

नींबू और बेसन का प्रयोग करके भी आप आसानी से शरीर पर लगे कलर को हटाया जा सकता हैं। चेहरे से होली का रंग छुड़ाने के लिए बेसन में नींबू और दूध मिलाकर उसका पेस्ट चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर 15-20 मिनट तक पेस्ट को लगा रहने दें। थोड़ी देर बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

बादाम का तेल

जौ का आटा और बादाम का तेल लोग शरीर पर लगे जिद्दी रंग को छुड़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इस तेल को त्वचा पर लगाकर होली के रंग को बड़ी आसानी से साफ किया जा सकता है। इसके अलावा दूध में थोड़ा सा कच्चा पपीता, मुलतानी मिट्टी और थोड़ा सा बादाम तेल अच्छी तरह मिक्स कर लें। करीब 30 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।

मूली

रंग छुड़ाने के मामले में मूली का कोई जवाब नहीं है। मूली का रस निकालकर उसमें दूध, बेसन और मैदा मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से चेहरा साफ हो जाता है। चेहरा ही नहीं शरीर के किसी भी अंग पर लगे रंग को छुड़ाना हो तो भी इस पेस्ट का उपयोग किया जा सकता है।

संतरे के छिलके

संतरे के छिलके के साथ मसूर की दाल और बादाम को दूध में पीसकर उसका पेस्ट बना लें। इस उबटन को त्वचा पर लगाने के बाद धो लें। आपकी त्वचा पर से रंग साफ हो जाएगा और उसमें निखार भी आएगा।