इन 4 कारणों से आती है आंखों में सूजन, घटता हैं चहरे का आकर्षण

कई बार देखा जाता हैं कि सुबह अचानक उठे हो और आपकी आंखें थिदी फूली हुई या सूजन से भरी दिखाई देती हैं। आंखें ही होती हैं जिनपर सबसे पहली नजर जाती हैं। आंखों की इस सूजन की वजह से चहरे का आकर्षण घटता हैं और सुंदरता में कमी आने लगती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। आज हम आपको आंखों में सूजन के कुछ मुख्य कारणों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

नमक का सेवन कम करें

नमक का सेवन ज्यादा करने से उच्च रक्त चाप की शिकायत तो होती ही है। इसके साथ ही ज्यादा नमक आंखों के नीचे की सूजन के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है। इसलिए ज्यादा सोडियम वाले खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

आंखों को दे ठंडक

आंखों के नीचे की सूजन दूर करने के लिए इस उपाय को अपनाने से कुछ आराम मिलेगा। एक दो चम्मच को फ्रिज में रख दें, जब ये चम्मच ठंडे हो जाएं तो इनसे अपने आंखों को सेंके। इस तरीके को अपनाने से आंखों को ठंडक मिलेगी और सूजन को कम होने में मदद मिलेगी।

नींद पूरी होना है जरुरी

आंखों के नीचे की सूजन होने का एक कारण पर्याप्त नींद न लेना भी हो सकता है। इसलिए जरुरी है कि सात से आठ घंटे की नींद तो कम से कम ली जाए।

पानी कम पीना

अगर आप दिन भर में चार पांच लीटर से कम पानी पीते हैं तो हो सकता है आपके आंखों के नीचे की सूजन की एक वजह ये भी हो। शरीर को तरोताजा रखने के लिए दिन के साथ साथ रात में पानी पीकर जरुर सोएं।