देना चाहते हैं अपने चहरे को इंस्टेंट ग्लो, आजमाए ये क्विक 20 फेस पैक्स

वर्तमान समय की लाइफस्टाइल में खुद के लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो जाता हैं। आलम यह हैं कि काम के चक्कर में तनाव पनपता हैं और कई बार रात की नींद भी पूरी नहीं हो पाती हैं जिसका असर आपके चहरे पर साफ झलकता हैं। जी हां, थकान के चलते चेहरा मुरझाने लगता हैं। सभी की चाहत होती हैं कि उनकी स्किन नेचुरल रूप से ग्‍लो करें। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ क्विक फेस पैक्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से चहरे को इंस्टेंट ग्लो दिया जा सकता हैं और आकर्षक लुक पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन फेस पैक्स के बारे में।

- एक गाजर में 1 टेबलस्पून शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें।

- आलू को कद्दूकस कर लें। इसमें दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

- 1 चम्मच ऑलिव ऑयल में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें।

- साफ़ व क्लीन फ़ेस पर प्योर कोकोनट ऑयल में कॉटन बॉल्स डुबोकर चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने के बाद चेहरा धोएं नहीं।

- मेथी की पत्तियों का पेस्ट गोरापन तो देता ही है, साथ ही पिंपल्स से भी छुटकारा दिलाता है।

- आधा टीस्पून बेकिंग सोडा में एक टीस्पून शहद और एक बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। दस मिनट बाद चेहरा धो लें।

- संतरे के छिलकों के पाउडर में दही मिलाकर हफ़्ते में दो बार चेहरे पर लगाएं।

- ताज़ा नारियल का पानी चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन में ग्लो तो आएगा ही, दाग़-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा।

- आधा केला, आधा टीस्पून शहद और 1 टीस्पून दही में गुलाबजल मिलाकर फेस पैक बनाएं। 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें।

- शहद से मसाज करें। इससे स्किन यंग नज़र आती है।

- एलोवीरा जेल अप्लाई करें, ये स्किन को हेल्दी रखता है और बहुत सी स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाकर यंग लुक देता है।

- मसूर दाल को रातभर भिगोकर रखें। सुबह इसे पीसकर इसमें कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

- बेसन और दही मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगाकर सूखने दें। हल्के हाथों से रब करते हुए रिमूव कर लें।

- स्ट्रॉबेरी को मैश करके चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

- दही लगाने से भी रंगत निखरती है। दही से मसाज करें या आप मलाई भी लगा सकती हैं।

- टमाटर की स्लाइसेस काटकर इसे चेहरे पर रब करें। थोड़ी देर रहने दें। फिर चेहरा धो लें।

- आलू का रस लगाने से भी स्किन यंग बनी रहती है।

- मुल्तानी मिट्टी में शहद और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें।

- कच्चे पपीते के पेस्ट में नींबू का रस और शहद मिलाकर लगाएं।

- नींबू का रस अप्लाई करें। इससे झाइयां धीरे-धीरे हल्की हो जाएंगी।