रेड वाइन से भी आप पा सकतें है खूबसूरती, जाने कैसें

रेड वाइन का एक गिलास हर किसी को पसंद आता हैं। किसी को तो रेड वाइन कुछ ज्यादा ही पसंद आती हैं। लेकिन इसका प्रयोग केवल एक स्वादिष्ट शराब के रुप में ही नही किया जाता बल्कि ये हमारे स्वास्थ व चेहरे की खूबसूरती के लिए भी फायदेंमंद होती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से रेडवाइन का इस्तेमाल कर एक फेसमास्क बना सकती हैं। रेड वाइन का फेसपैक एक कंप्लीट ब्यूटी प्रोडक्ट है जो एजिंग की प्रॉब्लम को तो कम करता है ही साथ ही स्किन से जुड़ी दूसरी प्रॉब्लम्स को भी दूर करने का करता है। रेडवाइन का यह फेसमास्क आपकी त्वचा को चमकाने में मदद करेगा। तो आइये जानते हैं रेड वाइन किस तरह हमारे चेहरे पर निखार ला सकती हैं।

* रेड वाइन में ऐसे एंटीऑक्सीडेस होते है जो स्किन के लिए फायदेंमंद होते है साथ ही इसमें एंटी इंफ्लैमेटरी और एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज होती है जो आपके चेहरे पर यूज करने से आपके चेहरे पर ग्लो बरकरार रखनें में फायदा करते है। चेहरे पर शहद और रेडवाइन मिलाकर इस्तेमाल करने से ये आपके चेहरे पर रिंकल्स की समस्या को दूर करते है।

* रेडवाइन के फेसमास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में दही डालकर आप इसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद जब दही सॉफ्ट हो जाएं तो आप इसमें शहद मिला लें। अब एक ढक्कन रेडवाइन इसमें मिला लें। इसके बाद एग बीटर से इसे फेंट लें। इसका रंग गुलाबी हो जाएगा। आप इसे अपने चेहरे में किसी भी समय लगा लें। इसके बाद इसे 15 मिनट चेहरे पर रखने के बाद आप अपने चेहरे को धो लें। इससे आपकी त्वचा सुंदर और चमकदार हो जाएगी।

* वाइन अंगूरों से बनी होती है। अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में होते हैं। इन्हें कोलाजन को पुनः संचित करने के लिए भी जाना जाता है। कोलाजन बढ़ाने के साथ ही यह झुर्रियों को भी कम करने में सहायक है। जिससे एजिंग की प्रक्रिया धीमी गति से होती है। वाइनोथैरपी से त्वचा रिजुविनेट होती है। इससे त्वचा की सारी इमप्योरटीज (अशुद्धिया) निकल जाती है, ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है और त्वचा लंबे समय तक जवां बनी रहती हैं। वाइन फेशियल भी आपकी खूबसूरती को निखारने में सहायक है। वाइन फेशियल में कोल्ड वाइन का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि यह त्वचा की क्लीनिंग करती है व डेड सेल्स को रिमूव करने में सहायक होती है। फेशियल के बाद वाइन मास्क लगाया जाता है। इससे त्वचा में चमक आती है नैचुरल ग्लो मिलता है। इसके अतिरिक्त टैनिंग दूर होती है।