लड़कों को आकर्षक बनाती हैं ये टिप्स, मर मिटती हैं लड़कियां

जब भी सजने सँवारने की बात आती हैं तो लड़कियों का नाम आगे आते हैं जबकि लड़के भी खुद को आकर्षक दिखाने की ख्वाहिश रखते हैं। ऐसे में लड़कों को जरूरत होती हैं उन चीजों को जानने की जो लड़कियों को आकर्षित करें। लड़कियां भी उन्हीं लड़को को पसंद करती हैं जो साफ-सुथरे रहते हो और खुद मेंटेन रखते हो। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपकी पर्सनैलिटी को असरदार बनाएंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

दाढ़ी

अगर चेहरे पर भरी हुई दाढ़ी आती है तो अच्छे से सेट करा लें। लेकिन अगर चेहरे पर हल्की दाढ़ी है तो क्लीन शेव रहें। ऐसे लोग दाढ़ी के साथ एक्सपेरिमेंट भी न करें।

नहाना

दिन में दो बार नहीं नहा सकते हैं तो कम से कम चेहरे की सफाई और हाथ पैर नियमित रूप से साफ करते रहें। ऐसा करने से आप खुद को ताजा महसूस करेंगे। साथ ही साफ-सुथरे भी बने रहेंगे। हमेशा अपने साथ डियोड्रेंट रखें। डियोड्रेंट का इस्तेमाल समय-समय पर करते रहें, शरीर से दुर्गंध नहीं आएगी।

डिओ

मौसम के हिसाब से अपना डिओ चुनें। ऐसी फ्रेगरेंस चुनें जो बहुत तीव्र न हों। तीव्र फ्रेगरेंस से आपके आस-पास के लोग अच्छा महसूस नहीं करते हैं।

बगलों को साफ करें

नहाते समय बगलों को भी जरूर साफ करें। गर्मियों में अंडरआर्म्स को साफ करके आप एक तरफ कई बीमारियों को होने से रोक सकते हैं, तो वहीं बगलों से आने वाली बदबू से भी निजात पा सकेंगे।

हेयरकट

यह बात बहुत मायने रखती है कि किसी भी लड़की के आगे आप खुद को कैसे प्रेजेंट करते हैं। जिस बात का लड़को को सबसे पहले ध्यान रखना चाहिए वो ये है कि उन्हें समय-समय पर अपना हेयरकट लेना चाहिए। कभी भी फंकी या फनी हेयरकट नहीं कराने चाहिए। लड़कियों को ये बिल्कुल पसंद नहीं आते। अपने हेयरस्टाइल को सिंपल और आकर्षक रखें। हेयरकट कराने में 30-45 दिनों से ज्यादा की देरी न करें।