सिर्फ 7 दिनों में दिखने लगेगा चेहरे पर नेचुरल ग्लो, डाइट में शामिल करें इन चीजों को

सुंदर दिखना भला किसे पसंद नहीं। लंबे समय तक जवां दिखना हर मर्द और औरत को पसंद होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है ठीक उसी तरह हमारी स्किन को भी हेल्दी रखने के लिए कुछ पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है। कई बार पोषक तत्वों की कमी के चलते हमारी स्किन में पिंपल्स, झुर्रियां और काले दाग, धब्बे पड़ने लगते हैं। डाइट न सिर्फ शरीर को हेल्दी रखने का काम करती है। बल्कि चेहरे को भी खूबसूरत बनाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनके नियमित सेवन से आप कुछ ही दिनों में अपना खोया हुआ नेचुरल ग्लो वापस पा सकते है...

दही

दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो खाने में स्वास्थ्यवर्धक तो है ही साथ ही ये सौंदर्य निखारने के लिए भी अच्छा स्रोत माना जाता है। गर्मियों में अक्सर तेज धूप शरीर पर पड़ने से त्वचा झुलस या टैन हो जाती है, ऐसे में दही टैनिग कम करने के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। इतना ही नही दही में बेसन मिलाकर लगाने से भी चेहरे पर चमक आती है। आप दही को चावल के आटे या बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर भी लगा सकते हैं। इससे आपके दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।

नीबू

नीबू आपके खाने का स्वाद तो बढाता ही है साथ के साथ आपकी त्वचा के लिए भी बेहद गुणकारी है। रोजाना नीबू पानी पीने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही आप नीबू के रस को सादा पानी या ग्लिसरीन के साथ मिलाकर चेहरे पर भी लगा सकते हैं।

तरबूज

ज्यादातर लोगों को तरबूज खाना पसंद होता है। ऐसे में आप तरबूज को खाने के अलावा इसके जूस को चेहरे पर भी लगा सकते हैं। तरबूज़ के गूदे को ब्लैक हैडस वाली जगह पर आहिस्ता रगड़कर धोने पर लाभ होता है।

दूध

आप जानते ही हैं, कि दूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है। दूध को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। आपको कम से कम रोजाना दो गिलास दूध पीना चाहिए। आप सुबह और रात में एक-एक गिलास दूध पी सकते हैं। आप चेहरे पर कच्चा दूध भी लगा सकते हैं। चेहरे पर कच्चा दूध या मलाई लगाने से चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।

अखरोट

अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें भारी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाता हैं। अखरोट का सेवन स्किन के लिए अच्छा माना जाता है।ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।

सेब

सेब को अपने रोजाना के खाने में जरुर शामिल करना चाहिए। सेब को सेहत के गुणों से भरपूर माना जाता है। सेब को पीसकर उसमें से रस निकालकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। सेब से सिरका भी बनता है, जो चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

इसके अलावा ग्लोइंग स्किन पाने के लिए

- अच्छी नींद लें
- पानी पियें
- व्यायाम करें
- योग का अभ्यास
- साबुन का प्रयोग न करें
- तनाव में न रहें
- चेहरा साफ़ करके सोयें
- प्राकृतिक भोजनशैली अपनाएं

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श जरुर करें। lifeberrys हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।