चहरे के अलावा इन अंगों पर स्क्रब कर हटाए डेड स्किन, निखरेगी खूबसूरती

खूबसूरती सिर्फ चहरे से नहीं होती हैं बल्कि शरीर के हर अंग का निखार आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता हैं। लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि महिलाएं सिर्फ चहरे पर ध्यान देती हैं और बाकि अंगों को नजरअंदाज कर देती हैं। गर्मियों के इस समय में पसीने और धूल-मिट्टी की वजह से अंगों पर डेड स्किन जमा हो जाती हैं और निखार छिन जाता हैं। ऐसे में आप स्क्रब कर चहरे के अलावा दूसरे अंगों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

पैर

पैरों को भी जरूरत होती है बाकी अंगों की तरह विशेष देखभाल की। अगर पैरों पर छोटे दाने नजर आ रहे हैं तो ये निशानी हैं कि इन्हें एक्सफोलिएट किया जाए। इसके लिए हमेशा एक्सफोलिएटिंग शेविंग जेल या फिर फुट स्क्रब की मदद से मसाज करें और फिर वैक्स या शेव करें। ऐसा करने से पैरों की त्वचा भी नर्म और मुलायम चमकदार दिखेगी।

कोहनी

कई बार कोहनी की देखभाल न करने के कारण छोटे दाने निकल आते हैं। इन्हें स्क्रब या फिर एक्सफोलिएटिंग क्रीम की मदद से साफ करें और फिर गर्म पानी से धो लें। ऐसा करने से कोहनी की त्वचा साफ रहेगी और वहां की रंगत भी हल्की दिखेगी।

एडियां

महीने में दो बार पेडिक्योर करा लेने और रात में पेट्रोलियम जेली लगा लेने से आपकी एड़ियां मुलायम हो जाएंगी और इनसे सारी मृत कोशिकाएं कम हो जाएंगी, तो ऐसा नहीं है। एड़ियों का हफ्ते में दो बार स्क्रब करना जरूरी है। स्क्रब त्वचा को नया बनाने में मदद करता है। स्क्रब करने के बाद एड़ियों पर क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाएं और मोजे पहन लें।

होंठ

बहुत बार गर्मियों के मौसम में भी होंठ रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। इसका कारण है गंदगी जमना। इसलिए जरूरी है कि आप होंठों को स्क्रब की मदद से साफ करें। हालांकि बहुत तेजी से होंठ को न रगड़े। हल्के हाथों से इस पर जमी डेड स्किन को साफ कर लिप बॉम लगाएं। फिर देखिए कैसे आपके होंठ नर्म और गुलाबी नजर आएंगे।