फेस के अनुसार बनवाएँ आईब्रोज, मिलेगा चहरे को बेहतरीन लुक

महिलाओं के सुंदर चहरे की चाहत को पूरा करने के लिए उन्हें कई चीजों पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं। इनमें से एक है उनकी आईब्रोज जो चहरे का आकर्षण बढाने का काम करती हैं। महिलाऐं समय-समय पर पार्लर जाकर अपनी आईब्रोज को सही शेप में करवाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आईब्रोज को अपने फेसकट के अनुसार बनवाया जाए तो आपको चहरे को बेहतरीन लुक मिलता हैं और इसके निखार में इजाफा होता हैं। आज हम आपके लिए इससे जुडी जानकारी लेकर आए हैं कि कौनसे फेसकट पर आईब्रोज की कौनसी शेप उचित रहती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

चौकोर फेस के लिए
फेस की ऐसी बनावट वाली महिलाओं को आईब्रोज की राउंड या धनुषाकार शेप करवानी चाहिए। ये शेप उन्हें सौफ्ट लुक देती है।

छोटे फेस के लिए
ऐसे फेस की बनावट वाली महिलाओं को दोनों आईब्रोज के बीच में सामान्य से ज्यादा दूरी करवानी चाहिए। इस के अलावा अगर नाक लंबी है, तो आईब्रोज को आईबोन से अधिक ऊपर नहीं बनवाना चाहिए अन्यथा बड़ी आंखें भी छोटी दिखती हैं। यदि आंखें बड़ी हैं, तो आईब्रोज पतली बनवाएं और अगर आंखें छोटी हैं, तो आईब्रोज मोटी व लंबी बनवाएं।

लंबे फेस के लिए
लंबे फेस वाली महिलाओं को आईब्रोज की लंबाई कम नहीं करवानी चाहिए। साथ ही उन का उभार आईबोन के करीब ही रखवाना चाहिए। ऐसा करने से फेस की लंबाई कम दिखती है। ऐसे फेस पर सीधी, बादाम के आकार की और अंडाकार शेप अच्छी लगती है।

गोल फेस के लिए
गोल फेस पर आईब्रोज का उभार आईबोन से थोड़ा ऊपर होना चाहिए। ऐसा करने से चेहरा भराभरा नहीं लगता है। फेस की ऐसी बनावट पर धनुषाकार आईब्रोज अधिक फबती हैं।

एग शेप फेस के लिए
फेस की यह बनावट हर लिहाज से बैस्ट मानी जाती है यानी ऐसे फेस पर हर तरह की आईब्रोज शेप, हेयर कट और मेकअप जंचता है। जहां तक बात आईब्रोज शेप की है, तो इस बनावट पर अंडाकार शेप आईब्रोज फेस को आकर्षक बनाती हैं।