क्या आप जानती हैं दीपिका पादुकोण की खूबसूरती का राज, फॉलो करें ये टिप्स

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में नाम कमा चुकी दीपिका पादुकोण आज कई दिलों की धड़कन हैं और कई लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन हैं। अपनी खूबसूरती से सभी की आंखों में बस चुकी दीपिका इसे मेन्टेन करने के लिए सही दिनचर्या के साथ ही प्राकृतिक चीजों की मदद लेती हैं। आज हम आपको दीपिका पादुकोण की खूबसूरती का राज बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप भी अपनी चाहत को पूरा कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- पूरा दिन फ्रेश दिखने के लिए वह ब्रेकफास्ट में उपमा, इडली के साथ दो अंडे और एक गिलास वसायुक्त दूध का सेवन करती हैं। इससे उन्हें दिन भर उर्जा मिलती है और उनका चेहरा खिला-खिला रहता है।

- दीपिका को भले ही शूटिंग के लिए अलग-अलग देशों में जाना पड़ता हो, लेकिन वह वहां भी भारतीय खाना ही पसंद करती हैं। वह लंच में दाल, रोटी, चावल और सलाद का सेवन करती हैं और अगर उनका मन नॉनवेज खाने का हो, तो वह लंच में दो रोटी और फ्राई फिश लेती है।

- शाम में वह हेल्दी स्नैक्स लेना पसंद करती हैं। साथ ही फिल्टर कॉफी के साथ सूखे मेवे लेती हैं।

- दीपिका रात के खाने में रोटी के साथ हरी-पत्तेदार सब्जी और सलाद पसंद करती हैं।

- दीपिका की ग्लोइंग स्किन का राज है नारियल तेल। वह रिमूवर से नहीं, नारियल तेल से मेकअप उतारती हैं। सुबह चेहरा धोने के बाद वह नारियल तेल से पांच मिनट तक चेहरे की मालिश करती हैं।

- दीपिका खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब सारा पानी पीती है। इससे शरीर के विषैले पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं।