ऐलोवेरा के इस नुस्खें से दूर होंगे कट के निशान, जानें बनाने का तरीका

चहरे की सुंदरता को बढ़ाने में ऐलोवेरा बहुत मददगार साबित होता हैं और इसकी मदद से चहरे की कई समस्याओं से निजात पाई जा सकती हैं। चेहरे पर पड़े दाग धब्बों से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा एक बेहतरीन उपाय है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि त्वचा पर बने कट के निशान को भी ऐलोवेरा की मदद से दूर किया जा सकता हैं। आज हम आपको इस नुस्खें को बनाने का तरीका बता रहे हैं जिसकी मदद से कुछ ही दिनों में स्किन के कट दूर होते हुए नजर आएंगे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

आवश्यक सामग्री

ऐलोवेरा जेल
शहद
विटामिन-E कैप्सूल

बनाने का तरीका

त्वचा की ऊपरी लेयर पर पड़ा हल्का सा कट ऐलोवेरा की मदद से ठीक किया जा सकता है। इसके लिए ऐलोवेरा जेल के 1-2 चम्मच लें, उसके ब्लेंडर में डालकर ऊपर से 1 चम्मच शहद और एक विटामिन-E कैप्सूल उसमें मिलाएं। इन सब चीजों को ब्लेंट करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। उसके बाद ड्रॉपर की मदद से कैप्सूल-आइस-ट्रे में एक पेस्ट को एक-एक ब्लॉक में फिल करें। 2 से 3 घंटे बाद जब कैप्सूल पूरी तरह जम जाए तो इस एक कैप्सून को निकालकर अपने कट वाली जगह पर हल्के हाथ से मलें। ऐसा दिन में 2 से 3 बार करने से एक तो कट ठीक होगा साथ ही उसका कोई दाग भी नहीं रहेगा।