आंखों में कांटेक्ट लेंस लगाती हैं तो जरूर रखें मेकअप की इन बातों का ध्यान

अक्सर देखा जाता हैं कि जिन लड़कियों के आंखों में 'कांटेक्ट लेंस' लगा होता हैं वे आंखों के पास मेकअप करने से कतराती हैं क्योंकि उन्हें इससे नुकसान होने का डर लगा रहता हैं। ऐसे में उन लड़कियों को अपना मन मारना पड़ता है। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि आंखों में 'कांटेक्ट लेंस' हैं तो आप मेकअप नहीं कर सकती हैं। बस आपको जरूरत होती हैं कुछ सावधानी बरतने की। आज हम आपको इसी से जुड़े कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

- आंखों के नीचे पाउडर लगाना है तो स्पंज का इस्तेमाल करें। मेकअप लगाने से पहले कॉन्टैक्ट लेंस जरूर पहन लें और जब मेकअप रिमूव करें तो उससे पहले लेंस हटा लें। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें। कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वालों को ऑइल फ्री उत्पाज का इस्तेमाल करना चाहिए।

- ध्यान रखें कि जब भी आई लाइनर लगाएं, वह आंखों के अंदर न जाए। ऐसा होने पर आंखों में जलन हो सकती है और पानी आने लगता है। इससे लेंस खराब हो सकता है। इसलिए आई लाइनर को आंखों की वॉटरलाइन पर ही लगाएं।

- अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस लगाती हैं तो पाउडर बेस्ड आई शैडो तुरंत बंद कर दें। इसकी जगह वेट आई शैडो का इस्तेमाल करें। पाउडर आई शैडो आंखों के अंदर जाकर जलन या इंफेक्शन कर सकता है।

- आई शैडो लगाते समय आंख बंद कर लें ताकि वह आंखों के बाहरी सतह पर ही टिक जाए। इसके बाद कॉटन या फिर टिशू पेपर से अधिक आई शैडो को झाड़कर हटा दें।