ये 8 आदतें बनती हैं आपके चेहरे पर पिंपल्स की वजह, तुरंत बदल डालें

चेहरा भलें ही कितना भी साफ हो, लेकिन अगर कहीं भी मुहांसे हो जाएं तो सारे चेहरे की सुंदरता फीकी लगने लगती है। इनसे निजात पाने के लिए हम हर संभव नुस्खा और इलाज अपनाते हैं। कील-मुंहासे वो स्किन से संबंधित अवस्था है जिसमें चेहरे पर काले या लाल रंग के दाने जैसे हो जाते हैं और जब उन्हें दबाया जाता है तो सफेद रंग का कुछ निकलता है। इन्हें दबाना ठीक नहीं होता क्योंकि इसके बाद चेहरे पर गहरे दाग-धब्बे बन जाते हैं जिनसे छुटकारा पाना और भी मुश्किल हो जाता है। कील-मुहांसों से निजात पाने से पहले यह जानना बेहद जरुरी हो जाता है कि आखिर इनके होने के पीछे वजह क्या है। आज हम आपको 8 आदतें बताने जा रहे है जिनकी वजह से पिंपल्स होते है...

पिंपल्स होने की सबसे बड़ी वजह है जंक फूड और तला-भुना खाना। इससे हमारी त्वचा ऑयली हो जाती है और कील-मुंहासे हो जाते हैं।

प्रदूषण और धूल मिट्टी पिंपल्स होने की एक बड़ी वजह है। इसलिए जरूरी है कि कहीं भी जाते समय अपने चेहरे को अच्छी तरह से ढंककर चलें और नियमित रूप से चेहरे की साफ सफाई का ध्यान रखें।

ज्यादा कॉफी पीने से भी चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। दरअसल ज्यादा कॉफी या चाय पीने से शरीर में sebum बनने लगता है जो बाद में पिंपल्स को जन्म देता है।

पिंपल की समस्या ज्यादा धूम्रपान करने और शराब पीने से भी हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि अगर आप पिंपल्स की समस्या से निजात पाना चाहते है तो इनका सेवन तुरंत प्रभाव से बंद कर दे। इसके अलावा कुछ लोगों में पिंपल्स की परेशानी जेनेटिक होती है तो वहीं कुछ लोगों की स्किन बहुत ही ऑयली होती है और ऑयली स्किन पिंपल्स को जन्म देती है।

Hormonal disbalance भी पिंपल्स होने का एक बड़ा कारण है। महिलाओं और लड़कियों में तब ज्यादा पिंपल्स की समस्या देखने को मिलती है जब उनके शरीर में हॉर्मोन में बदलाव होता है या पीरियड्स होते हैं।

बार-बार चेहरा धोने से भी पिंपल्स की शिकायत हो जाती है। इसके पीछे वजह यह है कि फेसवॉश या फिर साबुन से जब बार-बार चेहरा धोया जाता है तो उसकी वजह से चेहरा ड्राय हो जाता है और इसकी वजह से चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं।

ज्यादा स्क्रब करने से भी चेहरे पर पिंपल हो जाते हैं। दरअसल चेहरा स्क्रब करते वक्त उसकी मालिश की जाती है जिसकी वजह से स्किन को काफी नुकसान होता है। इसके अलावा स्किन ड्राय भी हो जाती है और नतीजा पिंपल्स की शिकायत। इसीलिए स्क्रब महीने में एक या दो बार से ज्यादा ना करें।

अधिक समय धूप में रहने से भी चेहरे पर पिंपल यानि मुंहासे हो जाते हैं। दरअसल सूरज की तेज किरणें स्किन पर सीधा असर डालती हैं जिसकी वजह से मुंहासे हो जाते हैं।