परफेक्ट फिगर के लिए बहुत मायने रखती हैं ब्रेस्ट साइज, एलोवेरा की मदद से बढ़ाएं इसे

हर महिला अपने फिगर को परफेक्ट बनाना चाहती है और इसके लिए आपकी ब्रेस्ट साइज बहुत मायने रखती हैं। परफेक्ट फिगर पाने के लिए महिलाएं अलग-अलग उपाय करती है। कई महिलाएं ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कैमिकल्स प्रोडक्टस का इस्तेमाल करती है। मगर इससे स्किन को नुकसान होने का खतरा रहता है। ऐसे में आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट्स व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इससे आप नेचुरल तरीके से अपने स्तनों का आकार बढ़ा सकती है। आज इस कड़ी में हम आपको एलोवेरा को इस्तेमाल करने के कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जो ब्रेस्ट साइज को बढ़ाते हुए आपको परफेक्ट फिगर देने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

एलोवेरा और हल्दी का पेस्ट

एलोवेरा और हल्दी का पेस्ट ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने में मददगार होता है। इसके लिए करीब 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। अब इसमें 1 चुटकी हल्दी का पाउडर मिक्स करें। इसके बाद इसमें विटामिन ई ऑयल डालकर इसे अच्छे से मिलाएं। अब पेस्ट को अपने ब्रेस्ट पर करीब 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद अपने ब्रेस्ट को गुनगुने पानी से साफ कर लें। बाद में आप ठंडे पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा रात में सोने से पहले 2 चम्मच एलोवेरा जेल में करीब 2 चम्मच विटामिन ई ऑयल मिलाकर स्तन पर लगाएं। इसके बाद करीब 3 से 4 मिनट तक हल्के हाथों से अपने ब्रेस्ट की मालिश करें। बाद में इसे तौलिए से साफ करके सो जाएं। इससे आपको काफी बेहतर रिजल्ट मिल सकता है।

एलोवेरा और विटामिन ई

इसके लिए एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल, चुटकीभर हल्की मिलाएं। इसके बाद इसमें 1 विटामिन ई ऑयल मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं। तैयार मिश्रण को ब्रेस्ट पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ताजे या गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसके अलावा रात को सोने से पहले 2-2 छोटे चम्मच एलोवेरा जेल और विटामिन ई ऑयल मिलाकर ब्रेस्ट पर 3-5 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे गीले कपड़े से साफ कर लें।

एलोवेरा, ग्रीन टी और ऑलिव ऑयल

एलोवेरा जेल, ग्रीन टी और ऑलिव ऑयल के कॉम्बिनेशन से भी ब्रेस्ट साइज को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच करीब ग्रीन टी पाउडर लें। अब इसमें करीब 5-6 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मत ऑलिव ऑयल डालें। अब तीनो सामाग्री को अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने अपने ब्रेस्ट पर लगाकर मसाज करें। रात में सोने से पहले आप इस मिश्रण को अपने ब्रेस्ट पर लगा सकते हैं।

एलोवेरा जूस का इस्तेमाल

एलोवेरा जूस पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। साथ ही इससे स्किन की रंगत में भी निखार आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नियमित रूप से एलोवेरा जूस पीने से ब्रेस्ट साइज भी बढ़ता है। जी हां, एलोवेरा जूस पीने से आपका ब्रेस्ट साइज बढ़ता है। दरअसल, एलोवेरा में एमिनो एडिस पाया जाता है, जो ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने में असरदार होता है। बाहर के एलोवेरे जूस पीने से बेहतर है आप घर पर एलोवेरा जूस तैयार करके पिएं। इससे आपको ज्यादा बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। एलोवेरा जूस तैयार करने के लिए एलोवेरा के पौधों से कुछ पत्तियां लें। अब इसे काटकर इसका जेल निकालें। इस जेल में पानी मिलाकर पिएं। इससे ब्रेस्ट साइज बढ़ सकता है।

एलोवेरा और ग्रीन टी

आप ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए एलोवेरा और ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए कटोरी में 1 बड़ा चम्मच ग्रीन टी पाउडर, 2-3 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और 2 बड़े चम्मच जैतून तेल मिलाएं। सोने से पहले तैयार पेस्ट से ब्रेस्ट की मसाज करें। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गीले कपड़े से साफ कर लें।

एलोवेरा और अदरक

आप एलोवेरा और अदरक का पेस्ट बनाकर भी ब्रेस्ट पर लगा सकती है। यह आपके ब्रेस्ट में कसाव आने के साथ साइज बढ़ने में मदद मिलेगी। इसके लिए एक कटोरी में 3 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, 2 बड़े चम्मच अदरक का पाउडर मिलाएं। फिर इस मिश्रण से अपने स्तनों की 3-5 मिनट तक मसाज करें। 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में पानी से साफ कर लें। अदरक का यह पेस्ट दिन में बस एक बार ही लगाएं। नहीं तो अदरक से स्किन पर रैशेज हो सकते हैं।