आज के समय में बालों का झड़ना, रूखापन और समय से पहले सफेद होना आम समस्या बन चुका है। इसकी सबसे बड़ी वजह बढ़ता प्रदूषण, अनियमित खानपान और तनाव है। कई लोग महंगे शैंपू और हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी बालों की समस्या दूर नहीं होती। दरअसल, बालों की असली सेहत सिर्फ बाहरी देखभाल पर नहीं, बल्कि शरीर को मिलने वाले पोषण पर निर्भर करती है। अगर शरीर के अंदर जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी है, तो इसका असर सीधे बालों पर दिखाई देता है।
वैज्ञानिक शोध भी बताते हैं कि हेल्दी बालों के लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, आयरन, जिंक, विटामिन C, विटामिन D और बायोटिन जैसे पोषक तत्वों की कमी बालों को कमजोर बना सकती है और झड़ने की समस्या बढ़ा सकती है। इसलिए अगर आप अपने बालों को काला, घना और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर जूस शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ असरदार जूस के बारे में।
आंवला जूसअगर आप लगातार बाल झड़ने से परेशान हैं, तो आंवला जूस आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक आंवला, 8–10 करी पत्ते, आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाएं। आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है और बालों को मजबूत बनाता है। करी पत्ते बालों की जड़ों को पोषण देते हैं, जबकि नींबू स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है। नियमित सेवन से बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम होने लगता है।
नट्स और सीड्स स्मूदीघने और मजबूत बालों के लिए नट्स और बीजों की स्मूदी बेहद फायदेमंद है। इसे तैयार करने के लिए पानी में 5 भीगे हुए बादाम, 2 अखरोट, 1 चम्मच कद्दू के बीज और 1 खजूर मिलाकर ब्लेंड करें। यह स्मूदी ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक और मैग्नीशियम से भरपूर होती है, जो बालों को जड़ से मजबूत बनाती है और उनकी ग्रोथ को बढ़ाती है। यह नए बाल उगाने में भी सहायक होती है।
गाजर और चुकंदर का जूसबालों की तेजी से बढ़त और प्राकृतिक चमक के लिए गाजर और चुकंदर का जूस एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाने के लिए एक गाजर, एक छोटा चुकंदर, आधा सेब और थोड़ा अदरक मिलाकर जूस तैयार करें। गाजर में मौजूद विटामिन A बालों को चमकदार बनाता है, जबकि चुकंदर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर बालों की जड़ों को पोषण देता है। अदरक स्कैल्प को संक्रमण से बचाता है। यह जूस त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।
काले तिल और अलसी का ड्रिंककम उम्र में बाल सफेद होना आजकल आम हो गया है। इससे बचने के लिए काले तिल और अलसी का सेवन काफी उपयोगी है। एक गिलास पानी में एक चम्मच काले तिल, एक चम्मच अलसी और आधा चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर पीएं। काले तिल बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद करते हैं, जबकि अलसी बालों को अंदर से पोषण देकर उन्हें टूटने से बचाती है और सॉफ्ट बनाती है।
एलोवेरा और नारियल पानीस्वस्थ स्कैल्प के बिना हेल्दी बालों की कल्पना नहीं की जा सकती। गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए नारियल पानी और एलोवेरा का मिश्रण बेहद असरदार होता है। एक कप नारियल पानी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल, कुछ पुदीने की पत्तियां और थोड़ा खीरा मिलाकर पीएं। यह शरीर को ठंडक देता है और स्कैल्प की खुजली व जलन को कम करता है। नारियल पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स बालों को अंदर से हाइड्रेट रखते हैं और उन्हें फ्रेश बनाते हैं।