शादी के लिए लड़के से करने जा रही हैं मुलाकात, जरूर करें इन 5 बातों पर गौर

शादी को जन्म-जन्म का साथ माना जाता हैं जो तभी सफल होती हैं जब दोनों पार्टनर के बीच आपसी समझ और सम्मान हो। अब ये कोई गुड्डे-गुड़िया का खेल तो है नहीं कि आज मिले और कल शादी कर ली। इसमें अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहले जरूरी हैं कि लड़के को अच्छे से जान लिया जाए और इसके लिए उनसे मुलाकात की जाए। वहीँ मुलाकात के दौरान आपको कई बातों पर ध्यान देने की जरूरत हैं ताकि आपको लड़के की सोच और समझ का पता चल सके। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें हर लड़की को लड़के से मुलाकात के दौरान ध्यान में रखा जाना चाहिए।

उसकी पर्सनैलिटी पर दें ध्यान

जब लड़का आपकी तरफ चल कर आए तो आपका ध्यान सबसे पहले उसके शूज की तरफ जाना चाहिए। क्या वह एकदम साफ है या नहीं? अगर अगर उसके जूते साफ हैं तो इसका मतलब हो सकता है कि उसे साफ सफाई के माहौल में रहना पसंद है। साथ ही वे अपने आसपास गंदगी पसंद ना करता हो। वहीं अगर उसके शूज गंदे हैं तो हो सकता है कि वह थोड़ा सा लापरवाह और आलसी हो।

लड़के की बोली पर दें ध्यान

जब आप किसी लड़के को देखने जाएं तो उसकी लैंग्वेज पर जरूर ध्यान दें। उसकी लैंग्वेज आपको बहुत कुछ उसके बारे में बता सकती है। आप देखेंगे कि कहीं वो बार-बार बात करते वक्त अपने सर को खोजा तो नहीं रहा, बात बात पर तेज-तेज हंस तो नहीं रहा है या अपने हाथ पैरों को हिला तो नहीं रहा। इससे यह पता चलता है कि वह थोड़ा सा घबराया हुआ है। वहीं अगर वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ है तो ना वह बार-बार अपना सिर हिलाएगा और ना ही अपने हाथ पैरों को ही झटकेगा।

उसके उठने और बैठने का तरीका

जब भी किसी लड़के को देखने जाएं तो सबसे पहले उसके उठने बैठने के तरीके पर ध्यान दें। सबसे पहले आप यह नोटिस करें कि क्या उसने खुद के बैठने से पहले आपको सीट ऑफर की है। अगर अगर हां तो इसका मतलब यह है कि क्यों एक अनुशासित और एजुकेटेड लड़का है। साथ ही वो लड़कियों की इज्जत करना भी करता है।

आई कॉन्टेक्ट है जरूरी

जब आप किसी लड़के से पहली बार मिल रहे हैं तो आप यह ध्यान दें कि क्या वह आपसे आंखों से आंखें मिलाकर बात कर रहा है। अगर हां तो इसका मतलब यह है कि उसके अंदर आत्मविश्वास भरपूर है। वहीं अगर वह आप से नजर नहीं मिला पा रहा है तो हो सकता है कि वो आपसे कुछ छुपा रहा हो या वो इस शादी या इस रिश्ते के लिए पूरी तरीके से तैयार नहीं हो।

कहीं वह आपसे सैलरी के बारे में तो नहीं पूछ रहा

अगर आप शादी के दिन किसी लड़की को देखने जा रहे हैं और उसकी सैलरी आप से काफी अच्छी है तो आप नोटिस करें कि क्या वह आपकी सैलरी के बारे में बात कर रहा है या नहीं। इसके अलावा क्या वह अपनी सैलरी के बारे में बार-बार बता तो नहीं रहा है। अगर हां तो हो सकता है कि वे भविष्य में आपको इसके लिए बार-बार सुनाएं या जताए कि वो आपसे अच्छा कमाता है।