चेहरे को आकर्षक बनाते हैं आपके होंठ, इन टिप्स की मदद से बनाने इन्हें खूबसूरत

चहरे का आकर्षण और खूबसूरती हर महिला की चाहत होती है और इसको पूरा करने के लिए महिलाऐं हर संभव कोशिश करती हैं। महिलाओं की खूबसूरती को बढाने में होंठों का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। जी हाँ, होंठ किसी भी महिला के चहरे को आकर्षक बनाने में मदद करते है। ऐसे में जरूरी है कि होंठों की खूबसूरती बनी रहे। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके होंठों को खूबसूरत, मुलायम और आकर्षक बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- यदि होंठ बुरी तरह फट गए है तो उस पर शहद का लेप लगाएं।

- कच्चे दूध में केसर पीस कर होंठों पर लगाया जाए तो होंठ फटेंगे भी नहीं और उन का कालापन भी दूर हो जाएगा।

- होंठों का कालापन दूर करने के लिए गुलाब की पंखुडि़यां बहुत फायदेमंद है। गुलाब की पंखुडि़यों को पीस कर कुछ बूंदें नीबू मिला कर, रात को सोने से पहले होंठों पर लगाएं।

- मलाई में चुटकी भर हल्दी मिला कर नियमित रूप से होंठों पर लगाएं। आप के होंठ गुलाबी रंगत लिए मुलायम हो जाएंगे।

- कोको बटर में आधा चम्मच पिघली हनी वक्स मिलाएं। ठंडा होने पर होंठों पर लगाएं।