चेहरे पर सफ़ेद धब्बे से है परेशान तो अपनाए ये ब्यूटी टिप्स

हर इंसान चाहता है कि उसका चेहरा दमकता हुआ और दाग-धब्बों से दूर रहें। लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से कुछ लोगों के चेहरे पर सफ़ेद धब्बे दिखने लगते हैं, जिसे मेडिकल भाषा में विटिलिगो कहा जाता हैं। इस समस्या में चेहरे के अलावा भी शरीर के अन्य अंगों पर सफ़ेद दाग दिखाई देते हैं जो किसी व्यक्ति की सुन्दरता दिखाने में बाधक होते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स जिनकी मदद से चेहरे के सफ़ेद धब्बे हटाने में सहायता होगी। तो आइये जानते हैं उन ब्यूटी टिप्स के बारे में।

* हल्दी : हल्दी के इस्तेमाल से चेहरे के सफेद दाग बहुत आसानी से दूर हो जाते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण से भी सुरक्षित रखता है। हल्दी को सरसों के तेल के साथ मिलाकर धब्बों पर लगाने से फायदा होगा।

* तुलसी : 2। तुलसी एंटीवायरल और एंटी एजिंग होती है जो हमारे त्वचा फायदेमंद है। तुलसी की पत्तिया और निम्बू रस मेलानिन को बनाने में भी मददगार होता है जिसकी कमी के कारण ही ये वाइट पैचेज होते है। इसके लिए तुलसी पत्तिया पीस कर उसमे निम्बू रस मिलाकर सफ़ेद दाग पर दिन में 3 बार लगाए।

* नीम के पत्ते : सफेद दाग के उपचार में नीम के पत्तों का रस किसी रामबाण से कम नहीं है इसके लिए नीम के पत्तों को लें और उसका रस निकालें फिर इसके रस में एक चम्मच शहद का मिलाकर दिन में दो से तीन बार खाएं।

* तांबा :तांबा तत्व, त्वचा में मेलेनिन के निर्माण के लिए बेहद आवश्यक है। इसके लिए तांबे के बर्तन में रातभर पानी भरकर रखें और सुबह खाली पेट पिएं। बरसों पुराना यह तरीका मेलेनिन निर्माण में सहायक है।

* बथुआ के पत्ते : सफेद दाग होने पर बथुआ के पत्तों के रस की मालिश रोजाना करनी चाहिए। नमक कम से कम लें व सेंधा नमक को खाने में शामिल करें।

* शहद : शहद में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। शहद बहुत जल्दी त्वचा में अवशोषित हो जाता है। शहद को धब्बों पर लगाने से फायदा होगा लेकिन अगर आप इसे चंदन पाउडर, हल्दी, राइस पाउडर के साथ मिलाकर लगाते हैं तो ये और भी कारगर साबित होगा।

* पत्तागोभी का रस
: पत्तागोभी के रस को सफेद धब्बों पर लगाने से बहुत फायदा होता है। आप चाहें तो पत्तागोभी को पीसकर उसके रस का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर उसे 15 मिनट तक उबालकर उसके पानी को प्रयोग में ला सकते हैं।

* अदरक :
प्रतिदिन खाने में अदरक का इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। अदरक त्वचा संबंधी कई बीमारियों में कारगर है। आप चाहे तो अदरक का एक छोटा टुकड़ा काट लें और उसे पीसकर रस निकाल लें। इस रस को लाल मिट्टी के साथ मिलाकर लगाने से बहुत फायदा होगा।