दूध के उपयोग से आप कर सकते है अपनी आईब्रो को घना और सुन्दर, जाने कुछ और उपाय

आँखे आपके चेहरे का आइना होती है इन्हें सुंदर और खुबसुरत बनाये रखने की बहुत महिलाओ की ख्वाइश होती है। चेहरे को नया रूप और उसकी खूबसूरती बढ़ाने में मदद करती है। महिलाये महीने में 1 या 2 बार अपनी आईब्रो बनवाती है। जिससे उनके अनचाहे बाल तो निकल जाते है और साथ आईब्रो को एक नई शेप भी मिल जाती है। पर फिर भी बहुत सी महिलाये ऐसी होती है जिनकी आईब्रो बनवाने के बाद शेप नही आती है। तो ऐसे में जरूरत है उन्हें आईब्रो के बाल को बढ़ाने की, तो आइये जानते है आईब्रो के बाल बढ़वाने के तरीको के बारे में....

* दूध के उपयोग से आईब्रो को घना बनाया जा सकता है। इसके लिए दूध को ले और उसे रूही के फाहे की मदद से आईब्रो पर रगड़े। ऐसा करने से आईब्रो बढने लगेगी।

* एलोवेरा जेल के उपयोग से भी आईब्रो को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए एलोवेरा के जेल को आईब्रो पर मसले। इससे आईब्रो के बाल बढने लगेंगे।

* जैतून तेल की माइल्श से भी आईब्रो के बाल को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए जैतून के तेल को लेकर हल्के हाथ से मालिश करे।

* अरंडी का तेल भी बहुत फायदेमंद होता है। यह बालो की बढ़ोतरी करने में सहायक होता है।

* नारियल तेल से भी बालो को बढ़ाया जा सकता है। इससे बालो को पोषण मिलता है और साथ ही वह घने भी बनते है।