यहां जानें टीवी की नागिन मौनी रॉय के ब्यूटी सीक्रेट्स, आप भी पाएंगे ग्लोइंग स्किन

टीवी से अपनी अदाकारी और खूबसूरती के लिए प्रसिद्द हुई मौनी रॉय ने बॉलीवुड जगत में भी अपना नाम बना लिया हैं। जितना वे अपनी अदाकारी के लिए जानी जाती हैं उससे कई ज्यादा अपनी खूबसूरती से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। अपनी त्वचा की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए मौनी रॉय कई जतन भी करती हैं। आज हम आपको टीवी की नागिन मौनी रॉय के ब्यूटी सीक्रेट्स की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

वॉटर बेस्ड चीजों का सेवन

एक इंटरव्यू के दौरान मौनी ने बताया कि वह दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीती हैं। इससे उनकी त्वचा हाईड्रेट रहती है। मौनी के अनुसार, पानी पीने से स्किन नैचरल ग्लो करती है। पानी के साथ-साथ मौनी अपनी डाइट में वॉटर बेस्ट चीजों का सेवन भी करती हैं।

सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलतीं

सुबह सबसे पहले फेस को क्लींजर से क्लीन करती हैं, फिर फेस वॉश से। वह बताती हैं कि कहीं बाहर जाने से पहले फेस पर सनस्क्रीन लोशन लगाना नहीं भूलती।

नैचरल शाइनिंग

मेकअप के मामले में मौनी खुद पर कंट्रोल रखती हैं। उनके मुताबिक, आपकी स्किन नैचरल तरीके से शाइन करनी चाहिए। इसके लिए सही डायट बेहद मायने रखती है। स्किन पर वह ज्यादा कुछ नहीं करती। लेकिन, हां आंखों पर काजल और आईलाइनर लगाना उन्हें पसंद है।

लिप बाम लगाए रखती हैं

मौनी रॉय अपने साथ लिप बाम रखना कभी नहीं भूलती। मौनी अपने बैग में 3 से 4 लिप बाम कैरी करती हैं। होंठों को मॉइश्चराइज रखना उन्हें बेहद पसंद है।