आखिर कैसे आज भी 35 की लगती हैं रेखा, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स

जब भी कभी ब्यूटी की बात आती हैं तो बॉलीवुड की बेहद हसीन अदाकारा रेखा की बात आती ही हैं। रेखा को अपनी खूबसूरती और जिंदादिली के लिए जाना जाता हैं जो दर्शाती हैं कि खूबसूरती और उम्र का कोई नाता नहीं हैं। 65 की इस उम्र में भी रेखा 35 की लगती हैं। आज भी रेखा बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस को टक्कर देती नजर आती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको रेखा के ब्यूटी सीक्रेट्स की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

चुकंदर से मिलेगी चहरे को खूबसूरती, जानें किस तरह करें इसका इस्तेमाल

त्वचा पर दिखने लगा हैं सांवलापन, ना करें इन चीजों का सेवन

रेखा की रेशमी जुल्फों का राज

अपने बालों की प्राकृतिक खूबसूरती बनाए रखने के लिए रेखा हेअर ड्रायर, कर्लर, स्ट्रेटनर और आर्टिफिशियल हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से परहेज करती हैं। ये होममेड हेयर पैक के जरिए अपने बालों को पोषण देती हैं। इस घरेलू नुस्खे का ही असर है कि रेखा के बाल आज भी घने, मुलायम और नैचरल कर्ल को बरकरार रखे हुए हैं।

यह है रेखा के हेयर मास्क का नुस्खा

अब आप जानने के लिए बेताब होंगे कि आखिर रेखा के होममेड हेयर केयर पैक बनाने के लिए क्या यूज किया जाता है। तो जान लीजिए- दही, शहद और एगवाइट मिलाकर तैयार किए गए हेयर मास्क से रेखा नियमित रूप से अपने बालों की केयर करती हैं।

दमकती त्वचा का राज

रेखा को देखकर लगता है कि इस रेडिऐंट ग्लो के लिए पता नहीं क्या खास करती हैं वे। लेकिन ऐसा नहीं है, हम सभी जानते हैं कि दिनभर में करीब 3 लीटर पानी पीना हमारी त्वचा को हाइड्रेट रखता है और बॉडी को टॉक्सिन्स फ्री रखता है। रेखा इस रूल को सख्ती से फॉलो करती हैं।

CTM नहीं छोड़ती हैं रेखा

रेखा की खूबसूरती देखकर लगता है कि पता नहीं ये अपनी देखभाल के लिए क्या-क्या करती होंगी और कितने ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती होंगी। लेकिना ऐसा बिल्कुल नहीं है। ये सीटीएम रेजीम यानी क्लिंजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजर के रुटीन को सख्ती से फॉलो करती हैं।

सोने से पहले

कभी भी बिना मेकअप उतारे रेखा बिस्तर पर नहीं जाती हैं। खुद रिलैक्स करने से पहले ये अपनी स्किन के रिलैक्सेशन का ध्यान रखती हैं। खूब पानी पीती हैं और खुद को मेंटली रिलैक्स रखती हैं। इस सबका असर इनकी फ्लॉलेस स्किन पर देखा जा सकता है।

अरोमा थेरपी का असर

जब जरूरी हो तब अरोमा थेरपी की मदद लेती हैं। इससे इनकी स्किन सपल, सॉफ्ट और स्मूद बनी रहती है। ये अपनी स्किन पर असेंशियल ऑइल्स का उपयोग करती हैं। इससे इनकी त्वचा में ऑइल प्रॉडक्शन का बैलंस रहता है। इनकी स्किन कंडीशन स्किन टाइप है, वैसे असेंशियल ऑइल हर तरह की स्किन के लिए बेहतर होते हैं।